Ashok Chavan: BJP ने हाल ही में राराज्यसभा उम्मीदवारों की नई लिस्ट जारी की है, इसमें महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण का नाम भी है। इसके साथ ही BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा गुजरात से राज्यसभा की ओर रवाना होंगे। अशोक चव्हाण जो पहले कांग्रेस में थे BJP ने उन्हें महाराष्ट्र से ही राज्यसभा में भेजने का निर्णय किया है।
Highlights
- कांग्रेस छोड़ BJP में शामिल हुए अशोक चव्हाण
- BJP ने अशोक चव्हाण को दिया इनाम
BJP उम्मीदवारों की नई लिस्ट शामिल हुए चव्हाण
BJP द्वारा जारी की गई लिस्ट के अनुसार, गुजरात से BJP ने जेपी नड्डा, गोविंद भाई ढोलकिया, मयंकभाई नायक और जशवंतसिंह सलामसिंह परमार को राज्यसभा का उम्मीदवार घोषित किया है, इसके अलावा महाराष्ट्र के कोटे से हाल ही में BJP में शामिल हुए अशोक चव्हाण और मेधा कुलकर्णी के साथ अजीत गोपछड़े को भी उम्मीदवार बनाया है।
कांग्रेस ने चुने उम्मीदवार
वहीं कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए 4 उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। राजस्थान से सोनिया गांधी, हिमाचल से अभिषेक मनु सिंघवी को टिकट दिया गया है। इसके साथ ही बिहार से अखिलेश प्रसाद सिंह और महाराष्ट्र से चंद्रकांत हंडोरे के नाम की घोषणा की गई है। चंद्रकांत हंडोरे महाराष्ट्र के दलित नेता हैं।


Download Android App
Download iOS App




