पटना : राजनीति में हर छोटा बड़ा कदम हो या बयान हो वो काफी मायने रखता है. कई बार उसके दूरगामी नतीजे देखने को मिलते हैं और कई बार पूरी राजनीति ही बदल जाती है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज फोन कर पूर्व मुख्यमंत्री और आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव से बातचीत की और उनकी सेहत का हाल जाना।
लालू बीते कुछ समय से बीमार चल रहे हैं लेकिन मौजूदा राजनीतिक माहौल में नीतीश के इस फोन के कई मायने निकाले जा रहे हैं। इससे पहले कल नीतीश के सहयोगी रहे जीतन राम मांझी भी बयान दे चुके हैं कि महागठबंधन में नीतीश का स्वागत है लेकिन मुख्यमंत्री के उम्मीदवार तेजस्वी ही रहेंगे।
मीडिया में नीतीश के लालू से फोन पर बात करने की खबर आने के बाद लालू के छोटे बेटे तेजस्वी इस पर बहुत ज्यादा खुश नहीं हुए। उन्होंने ट्वीट के जरिए तंज कसते हुए कहा कि लालू यादव का फिस्टुला का ऑपरेशन रविवार को हुआ था,
और यह कुछ नहीं बल्कि देरी से किया गया कर्टसी कॉल था. उन्होंने लालू के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली, लेकिन आश्चर्य है कि नीतीश ने पिछले चार महीने से बीमार उनका हालचाल नहीं लिया। आज फोन कर पूछा। शायद उन्हें पता चला कि बीजेपी और एनडीए के लोग अस्पताल जाकर उनका हालचाल पूछ रहे हैं, इसलिए उन्होंने भी फोन कर लिया।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



