Assam Floods: असम में बाढ़ का प्रकोप जारी, मरने वालों की संख्या बढ़कर 75 हुई, तीन लाख से ज्यादा लोग प्रभावित

Summary :

Assam Floods: असम में बाढ़ से हालात गंभीर बने हुए हैं। मंगलवार को सात और लोगों की मौत हो गई, जिससे राज्य में इस आपदा में जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 75 पर पहुंच गई। हालांकि, प्रभावित लोगों की संख्या अब घटकर 3.32 लाख रह गई है। एक आधिकारिक रिपोर्ट के अनुसार बाढ़ में मंगलवार को मारे गए सभी सात लोग शिवसागर जिले के थे। Assam Floods Tragedy: लाखों लोग बाढ़ की चपेट में रिपोर्ट के अनुसार, इस साल बाढ़ में अब तक 75 लोगों की जान जा चुकी है और किसी व्यक्ति के लापता होने की सूचना नहीं…

Assam Floods: असम में बाढ़ से हालात गंभीर बने हुए हैं। मंगलवार को सात और लोगों की मौत हो गई, जिससे राज्य में इस आपदा में जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 75 पर पहुंच गई। हालांकि, प्रभावित लोगों की संख्या अब घटकर 3.32 लाख रह गई है। एक आधिकारिक रिपोर्ट के अनुसार बाढ़ में मंगलवार को मारे गए सभी सात लोग शिवसागर जिले के थे।

Assam Floods (Source: Social Media)
Assam Floods (Source: Social Media)

Assam Floods Tragedy: लाखों लोग बाढ़ की चपेट में

रिपोर्ट के अनुसार, इस साल बाढ़ में अब तक 75 लोगों की जान जा चुकी है और किसी व्यक्ति के लापता होने की सूचना नहीं है। इसमें कहा गया कि बाढ़ से शिवसागर, चराइदेव, गोलाघाट, जोरहाट, नगांव, सोनितपुर और कामरूप शहरी समेत सात जिले अब भी प्रभावित हैं। इन जिलों के 21 राजस्व मंडल और 622 गांव बाढ़ की चपेट में हैं।
राज्य में बाढ़ से प्रभावित लोगों की संख्या 3,32,639 है। चराइदेव सबसे अधिक प्रभावित जिला है, जहां 1,42,756 लोग बाढ़ की चपेट में हैं। शिवसागर में 97,074 और जोरहाट में 57,371 लोग प्रभावित हैं।

Assam Floods Tragedy (Source: Social Media)
Assam Floods Tragedy (Source: Social Media)

Assam Floods: बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत शिविर लगाए गए

सोमवार को छह जिलों में बाढ़ प्रभावित लोगों की संख्या 4.45 लाख थी। बाढ़ प्रभावितों के लिए कुल 81 राहत शिविर संचालित किए जा रहे हैं, जहां विस्थापित लोगों ने शरण ली है। इसके अलावा, 34 राहत वितरण केंद्र भी खुले हैं। गोलाघाट जिले के नुमालीगढ़ में धनसिरी (दक्षिण) नदी अभी भी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। राज्य में 45,341.98 हेक्टेयर कृषि भूमि अभी जलमग्न है।

Assam Floods: बाढ़ पीड़ितों के परिजन के लिए अनुग्रह राशि बढ़ाई

मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने ‘फेसबुक लाइव’ पोस्ट में कहा, ”अब तक नियम यह था कि सरकार की ओर से मिलने वाली अनुग्रह राशि को पाने के लिए मृतक के परिजन को पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट जमा करनी पड़ती थी। हमने इसे खत्म करने का फैसला किया है और अब क्षेत्रीय अधिकारी का प्रमाणपत्र पर्याप्त होगा।

उन्होंने कहा, वर्तमान में प्रत्येक पीड़ित के लिए दी जा रही चार लाख रुपये की अनुग्रह राशि के अलावा हमने मुख्यमंत्री राहत कोष से मृतकों के परिजन को पांच-पांच लाख रुपये की अतिरिक्त सहायता राशि देने का निर्णय लिया है।

ALSO READ: Jantar Mantar violence: घायल पुलिसकर्मियों के समर्थन में 31 जुलाई को प्रदर्शन करेंगे सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी

Rahul Kumar Rawat