Assam Heavy Rain: असम में भारी बारिश से 4 की मौत, 18 लोग हुए घायल

Summary :

Assam Heavy Rain: एक तरफ जहां दिल्ली और पूरे उत्तर-पश्चिम भारत में भयानक गर्मी और लू का दौर जारी है, तो वहीं दक्षिण भारत का हाल उसके विपरीत है। दरअसल, चक्रवाती तूफान ‘रेमल’ ने पश्चिम बंगाल के साथ उत्तर पूर्वी के कई राज्यों में भी भारी तबाही मचाई है। असम में चक्रवात रेमल के प्रकोप से चलीं तेज हवाओं और भारी बारिश ने मंगलवार को भारी नुकसान पहुंचाया है। जिससे असम के अलग-अलग घटनाओं में एक महिला सहित चार लोगों की मौत हो गई और 18 अन्य लोग घायल हो गए है। लोकसभा चुनाव प्रचार के लिए ओडिशा में मौजूद…

Assam Heavy Rain: एक तरफ जहां दिल्ली और पूरे उत्तर-पश्चिम भारत में भयानक गर्मी और लू का दौर जारी है, तो वहीं दक्षिण भारत का हाल उसके विपरीत है। दरअसल, चक्रवाती तूफान ‘रेमल’ ने पश्चिम बंगाल के साथ उत्तर पूर्वी के कई राज्यों में भी भारी तबाही मचाई है। असम में चक्रवात रेमल के प्रकोप से चलीं तेज हवाओं और भारी बारिश ने मंगलवार को भारी नुकसान पहुंचाया है। जिससे असम के अलग-अलग घटनाओं में एक महिला सहित चार लोगों की मौत हो गई और 18 अन्य लोग घायल हो गए है।

लोकसभा चुनाव प्रचार के लिए ओडिशा में मौजूद मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि नागांव, होजई, पश्चिम कार्बी आंगलोंग, गोलाघाट, दिमा हसाओ, कछार, हैलाकांडी और करीमगंज में बहुत भारी बारिश और तूफान के साथ खराब मौसम जारी रहने की संभावना है। लगभग 40-50 किमी/घंटा की हवा, 60 किमी/घंटा तक की गति है। उन्होंने कहा, पूर्वी बांग्लादेश में तूफान 15 किमी/घंटा की रफ्तार से पूर्व-उत्तरपूर्व की ओर बढ़ रहा है और आज रात तक कमजोर होने की उम्मीद है।

असम के सोनितपुर जिले के ढेकियाजुली में एक स्कूल बस पर पेड़ गिर गया और 12 बच्चे घायल हो गये। उन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। कामरूप जिले के पलाशबाड़ी इलाके में एक अन्य व्यक्ति पेड़ गिरने से बचने की कोशिश में घायल हो गया। जतिंगा-हरंगाजाओ खंड में यातायात पर लगाए गए प्रतिबंधों के कारण दीमा हसाओ और कछार के बीच यातायात प्रभावित हो गया है। उन्होंने कहा कि बराक घाटी के रास्ते में सभी भारी वाहनों को मेघालय से होकर जाने के लिए कहा गया है।

 

अधिकारियों ने कहा कि तेज हवाओं के कारण गुवाहाटी समेत राज्य के कई इलाको में पेड़ गिरने की समस्या सामने आ रही है। बिजली के खंभे गिरने से असम  के निचले क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है और विभिन्न शहरों से जलभराव की सूचना मिली है। उन्होंने बताया कि प्रभावित जिलों में कामरूप (मेट्रो), धुबरी, गोलपाड़ा, कामरूप, मोरीगांव, नागांव, सोनितपुर और दीमा हसाओ शामिल हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Rahul Kumar Rawat