असम एनआरसी मामला : पूरे बंगाल में रैलियां करेगी तृणमूल कांग्रेस

Summary :

कोलकाता में रविवार को अलग से एक रैली निकाली जाएगी।’’ मंत्री ने बीजेपी नीत असम सरकार पर एनआरसी मसौदे से बंगालियों को ‘‘जानबूझकर बाहर रखने’’ का आरोप लगाया।

तृणमूल कांग्रेस असम के राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) के मसौदे के प्रकाशन के विरोध में कल पूरे पश्चिम बंगाल में रैलियां निकालेगी। तृणमूल कांग्रेस के महासचिव और राज्य के शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी ने आज यहां कहा कि कल की योजना से राज्य की राजधानी को बाहर रखा गया है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह कल कोलकाता के मध्य भाग में एक जनसभा को संबोधित करने वाले हैं।

चटर्जी ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘कोलकाता को छोड़कर, हम एनआरसी के विरोध में पूरे राज्य में रैलियां आयोजित करेंगे। राजधानी कोलकाता में रविवार को अलग से एक रैली निकाली जाएगी।’’ मंत्री ने बीजेपी नीत असम सरकार पर एनआरसी मसौदे से बंगालियों को ‘‘जानबूझकर बाहर रखने’’ का आरोप लगाया। एनआरसी का पूरा मसौदा असम में 30 जुलाई को प्रकाशित हुआ जिसमें 3.29 आवेदकों में से 2.89 लाख नाम बाहर रखे गये हैं। 40 लाख से अधिक नाम इस सूची से बाहर रखे गये हैं।

Desk Team