नई दिल्ली/पणजी/अमरावती : दिल्ली, गोवा और आंध्र प्रदेश की कुल 4 विधानसभा सीटों पर 23 अगस्त को हुए उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती हो चुकी है। गोवा की पणजी विधानसभा सीट से राज्य के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रीकर चुनाव जीत गए हैं। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी को 4,803 वोटों से हराया।
दिल्ली
उत्तर पश्चिमी दिल्ली की बवाना विधानसभा उपचुनाव आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवार रामचंद्र ने भारतीय जनता पार्टी के वेदप्रकाश को 24 हजार से अधिक मतों से हरा दिया। आप ने यह सीट बरकरार रखी। उपचुनाव 2015 में हुए विधानसभा चुनाव में आप के टिकट पर विजय हुए वेदप्रकाश के इस्तीफा देने से रिक्त हुई सीट पर हुआ था। वेदप्रकाश इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हो गये थे और उपचुनाव में पार्टी के उम्मीदवार थे। कांग्रेस को निराशा हाथ लगी। उसके तीन बार विधायक रहे सुरेन्द्र कुमार तीसरे स्थान पर रहे।
दिल्ली के बवाना विधानसभा उपचुनाव की मतगणना उत्तरी दिल्ली के स्वामी श्रद्धानंद कॉलेज में हो रही थी। यहां पर आप प्रत्याशी को जीत मिली है। आम आदमी के उम्मीदवार राम चंद्र को 56,178 वोट मिले। दूसरे स्थान पर भाजपा के वेद प्रकाश रहे, जिन्होंने 34,501 हासिल किए। कांग्रेस इस बार भी कुछ नहीं कर पाई और 30,758 वोटों के साथ सुरेंद्र कुमार तीसरे नंबर पर रहे हैं। आप पार्टी की ये बड़ी जीत है। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने इस जीत को कार्यकर्ताओं और विधायकों की जीत बताया है। साथ ही पार्टी के कार्यकर्ताओं और विधायकों का धन्यवाद दिया है।
पणजी
गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर ने पणजी उपचुनाव में 4803 वोटों से जीत हासिल की है।वहीं गोवा की वालपोई सीट पर भाजपा भी विश्वजीत राणे ने जीत हासिल कर ली है।
अमरावती
आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले की नंदयाल विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव का नतीजा आ गया है। 23 अगस्त को हुए चुनाव के लिए मतगणना जारी है। तेलुगु देशम पार्टी के भूमा ब्रह्मानंद रेड्डी नंदयाल विधानसभा उपचुनाव में 27466 वोट से जीते।


Download Android App
Download iOS App



