सजा से पहले ही समर्थकों ने फूंकी सिरसा में दो गाड़ियां, CM खट्टर ने बुलाई इमरजेंसी बैठक

Summary :

NULL

बलात्कार के आरोप में डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को 10 साल की सजा सुनाई गई है। लेकिन फैसले से पहले ही राम रहीम के समर्थकों ने हंगामा करना शुरू कर दिया था। गुंडों ने हरियाणा के सिरसा में दो गाड़ियों में आग लगा दी गई है।

बता दे कि सिरसा में कर्फ्यू लगा हुआ था, इसके बावजूद भी आग लगा दी गई है। वहीं, हरियाणा के मुख्यमंत्री ने सभी जिलों के SP को उत्पात मचाने वाले डेरा समर्थकों पर कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने सजा के ऐलान के बाद अहम बैठक बुलाई है।

बताते चले कि हिंसा के बीच डेरा प्रवक्ता विपासना इंसां ने कहा कि वह सभी समर्थकों से शांति की अपील करती हैं। हिंसा की खबरों के बीच यमुनानगर में सेना ने मार्च करना शुरू कर दिया है।

उधर, पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने कहा कि उन्होंने राज्य में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। अमरिंदर सिंह बोले कि लोगों को इस फैसले का सम्मान करना चाहिए।

Desk Team