प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को उदयपुर यात्रा पर जाएंगे। अधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि मोदी अल्प समय की उदयपुर यात्रा के दौरान करोड़ों रूपये की लागत की कुछ सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे और खेलगांव में जनसभा को सम्बोधित करेंगे।
उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री शिलान्यास स्थल पर ही विकास को लेकर लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन भी करेंगे। सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री जनसभा को सम्बोधित करने के बाद दिल्ली रवाना हो जायेंगे। इस बीच, राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे तैयारियों का जायजा लेने और कार्यक्रम में शामिल होने के लिए उदयपुर पहुंच गयी हैं।
राजे ने गृहमंत्री गुलाब चंद कटारिया, सार्वजनिक निर्माण मंत्री यूनुस खान, पुलिस महानिदेशक अजित सिंह के साथ कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए। प्रधानमंत्री की यात्रा को देखते हुए उदयपुर, उदयपुर हवाई अड्डे, खेलगांव और उन सभी इलाकों की सुरक्षा के कड़े उपाय किए गए हैं जिन इलाकों से मोदी गुजरेंगे। सुरक्षा एजेंसिया कुछ दिन पहले से ही उदयपुर पहुंच कर सुरक्षा इंतजाम में जुटी हुई हैं।


Download Android App
Download iOS App



