कांग्रेस सांसद राहुल गांधी 17 अप्रैल को होने वाले पांचवें चरण के मतदान से पहले बुधवार को पश्चिम बंगाल में अपनी पहली चुनावी रैली को संबोधित करने वाले हैं। कांग्रेस 44 विधानसभा क्षेत्रों में से पांचवें चरण में 12 सीटों पर चुनाव लड़ रही है, जिसमें से वह तीन सीट भी शामिल हैं, जहां पार्टी ने 2016 में जीत हासिल की थी।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी उत्तर दिनाजपुर जिले के गोलपोखर में लोधन स्कूल के मैदान में अपनी पहली जनसभा को संबोधित करेंगे। दूसरी जनसभा दार्जिलिंग जिले के सरोजिनी मैदान में होगी, जो नक्सलबाड़ी विधानसभा क्षेत्र का हिस्सा है।
जहां राहुल गांधी पश्चिम बंगाल के चुनाव क्षेत्र में देरी से प्रवेश कर रहे हैं, वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य में अब तक भाजपा के अभियान का नेतृत्व किया है। सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) बंगाल में एक सीधी लड़ाई में शामिल हैं।
वहीं वामपंथी अपने ग्रामीण समर्थन को वापस जीतने की कोशिश कर रहे हैं। कांग्रेस 2016 के चुनाव में जीती हुई 44 सीटों में से सभी सीटों को अपने पास बरकरार रखना चाहती है। 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस का वोट प्रतिशत घटकर 4 प्रतिशत रह गया था।


Download Android App
Download iOS App



