मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ईश्वर से पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हुए कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी जैसा कोई और नहीं हो सकता।
आज यहां संवाददाताओं से चर्चा करते हुए शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि वे श्री वाजपेयी के स्वास्थ्य का हाल जानने दिल्ली जा रहे हैं, अटल बिहारी वाजपेयी सक्रिय राजनीति से दूर रहने के बाद भी हर पल प्रेरणा और आदर्श बने रहे, उनकी उपस्थिति मात्र से प्रेरणा और हौसला मिलता है, ईश्वर से प्रार्थना है कि उन्हें जल्द स्वस्थ करे।
वाजपेयी के लिए महाकालेश्वर मंदिर में किया जा रहा है महामृत्युंजय जाप
एक सवाल के जवाब में शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कल स्वतंत्रता दिवस के उद्बोधन के दौरान भी उन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी की ही एक कविता का उल्लेख किया था,‘अटल बिहारी वाजपेयी‘,‘अटल बिहारी वाजपेयी’हैं, उनके जैसा और कोई नहीं हो सकता।
शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री के विदिशा से लोकसभा चुनाव लड़ने के दौरान उन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी के लिए प्रचार किया, ये उनका सौभाज्ञ है।


Download Android App
Download iOS App



