अमरपुर : अमरपुर प्रखंड के गोरगम्मा गांव में रामनवमी के अवसर पर ध्वजा गाडऩे को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गयी। जिसमें प्रथम पक्ष के गोरगम्मा गांव निवासी स्व. विकास यादव की-60 वर्षीय पत्नी नुनुवती देवी बुरी तरह से जख्मी हो गयी। मामले को लेकर नुुनुवती देवी ने गांव के ही प्रकाश महतो, सनोज महतो, बिट्टु कुमार, सिटटु कुमार को नामजद अभियुक्त बनाते हुए थाने में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।
मौके पर जख्मी नुनुवती देवी ने बताई वर्षों से घर के सामने परती जमीन पर हमारे पुर्वजों के द्वारा रामनवमी के अवसर पर ध्वजा रोहण किया जाता रहा है। जबकि उक्त जमीन सरकारी है। लेकिन जब हम उक्त जमीन पर ध्वजा गाड़ने के लिए गये तो उक्त दबंगों ने पांच लाख की रंगदारी मांगते हुए ध्वजा गाड़ने के लिए मना कर दिया एवं लोहे की खंती से सिर में प्रहार कर बुरी तरह से जख्मी कर दिया।
वहीं दुसरी तरफ आवेदन पर त्वरित कार्यवाही करते हुए अमरपुर थानाध्यक्ष उत्तम कुमार घटनास्थल पर पहुंचकर नामजद अभियुक्त प्रकाश महतो एवं सिटटु कुमार को गिरफ्तार कर थाना परिसर लाया। जहां उक्त दोनों युवक से पूछताछ की जा रही है।
मौके पर थानाध्यक्ष ने बताया आवेदक के लिखित आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए दो व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है बाकी बचे हुए अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। जल्द ही बचे हुए अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा। वहीं घटना को लेकर ग्रामीणों ने बताया उक्त दोनों पक्षों के बीच पुरानी जमीनी विवाद चल रही है। जिस कारण यह घटना घटित हुई।
अधिक जानकारियों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



