महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक ऐसी तस्वीर पोस्ट की है जिसके लिए उन्हें काफी ट्रोल्स का सामना करना पड़ रहा है। सचिन के कई फैंस को यह समझ में ही नहीं आ रहा है कि इस तस्वीर में क्या दिख रहा है। इस पर एक शक्स ने लिखा है कि यह पक्का गलती से अपलोड हुआ होगा।
एक अन्य शख्स को लग रहा है कि सचिन का अकाउंट हैक होने की वजह से यह तस्वीर उनके इंस्टाग्राम पर अपलोड हुई होगी। एक दूसरे सोशल मीडिया यूजर ने सीधे-सीधे लिखा है कि यह क्या है। दरअसल यह कुल 6 तस्वीरों का एक समूह है जिसे अलग-अलग देखने पर कुछ समझ नहीं आ रहा है। ऐसे में यही कहा जा सकता है कि शेयर करते वक्त सचिन को भी यह उम्मीद नहीं रही होगी कि वह इसकी वजह से ट्रोल हो जाएंगे। आइए देखते हैं वो तस्वीर।







अधिक जानकारियों के लिए बने रहिये पंजाब केसरी के साथ


Download Android App
Download iOS App



