औद्योगिक विकास के क्षेत्र में मध्य प्रदेश को नई पहचान मिली: सीएम मोहन यादव

Summary :

भोपाल, 12 नवंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि औद्योगिक विकास के चलते राज्य को नई पहचान मिली है। भोपाल के अचारपुरा औद्योगिक क्षेत्र स्थित जर्मनी के बेनेकोर प्रायवेट लिमिटेड के संयंत्र के शुभारंभ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि सरकार और उद्योग जब एक साथ मिलकर काम करते हैं तो उनकी क्षमता कई गुना बढ़ जाती है। इसी का परिणाम है कि जर्मनी के बेनेकोर समूह के संयंत्र का अगस्त 2024 में भूमि-पूजन हुआ था और सिर्फ दो साल में उत्पादन शुरू हो गया। उन्होंने आगे कहा कि राज्य सरकार जो कहती है,…

भोपाल, 12 नवंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि औद्योगिक विकास के चलते राज्य को नई पहचान मिली है। भोपाल के अचारपुरा औद्योगिक क्षेत्र स्थित जर्मनी के बेनेकोर प्रायवेट लिमिटेड के संयंत्र के शुभारंभ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि सरकार और उद्योग जब एक साथ मिलकर काम करते हैं तो उनकी क्षमता कई गुना बढ़ जाती है। इसी का परिणाम है कि जर्मनी के बेनेकोर समूह के संयंत्र का अगस्त 2024 में भूमि-पूजन हुआ था और सिर्फ दो साल में उत्पादन शुरू हो गया।

उन्होंने आगे कहा कि राज्य सरकार जो कहती है, वो करती है और समय पर करती है। इससे औद्योगिक विकास के क्षेत्र में मध्यप्रदेश की नई पहचान बनी है। आज का शुभारंभ जर्मनी की तकनीक और भारत की लगभग सौ साल पुरानी विरासत की साझेदारी है। संयंत्र के पहले चरण में 160 करोड़ रुपए का निवेश है, 300 करोड़ रुपए सालाना कारोबार की क्षमता है, इससे बड़ी संख्या में लोगों को रोज़गार मिलेगा। यहां माताओं-बहनों और बच्चों की स्वच्छता और स्वास्थ्य से जुड़ी सामग्री का निर्माण होगा, यह उद्योग आर्थिक गतिविधियों के साथ-साथ हमारी सामाजिक जिम्मेदारी का भी प्रतीक बनेगा।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि राज्य सरकार का स्पष्ट लक्ष्य है कि देश और दुनिया का हर बड़ा निवेशक मध्य प्रदेश आए। प्रदेश में औद्योगिक मित्र नीतियों के साथ-साथ भूमि के ऑनलाइन आमंत्रण और सिंगल विंडो से मंजूरियों की व्यवस्था के परिणामस्वरूप मध्य प्रदेश निवेशकों की पहली पसंद बना है। अब भोपाल, मध्य भारत का आधुनिक मैन्युफैक्चरिंग हब बन रहा है। हमारा समन्वित प्रयास है कि उद्योग युवाओं को प्रशिक्षण दें, उन्हें अपने यहां काम दें ताकि युवाओं को रोजगार के लिए राज्य से बाहर नहीं जाना पड़े।

बताया गया है कि संयंत्र में डायपर और सैनिटरी नैपकिन में उपयोग होने वाला हाइजीन नॉनवोवन मटेरियल तैयार किया जाएगा। अब तक यह मटेरियल बाहर से मंगाना पड़ता था, अब यह देश में ही बनेगा, यह उत्पादन आत्मनिर्भर भारत की दिशा में मज़बूत कदम होगा। संयंत्र पर्यावरण के अनुकूल है, इसमें बॉयलर नहीं है, पानी की बर्बादी बहुत कम होगी, संयंत्र ग्रीन बिल्डिंग मानकों के आधार पर तैयार किया गया है।

बेनेकोर की योजना तीन वर्षों में अपनी क्षमता दोगुना करने की है। आधिकारिक जानकारी बताया गया है कि प्रदेश में औद्योगिक निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए अधोसंरचना और सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। लगभग 19 हजार एकड़ क्षेत्र में 48 नए औद्योगिक पार्क विकसित किए जा रहे हैं। ऑनलाइन भूमि आवंटन, सिंगल विंडो सिस्टम और 30 दिन में व्यवसाय प्रारंभ करने की सुविधा से निवेशकों के लिए प्रक्रियाएं सरल बनाई गई हैं। सरकार का प्रयास है कि निवेशकों को आवश्यक सुविधाएं और स्वीकृतियां समय पर मिलें तथा उद्योग शीघ्र उत्पादन प्रारंभ कर सकें।

–आईएएनएस

एसएनपी/डीकेपी

(This content is sourced from a syndicated feed and is published as received. Punjab Kesari assumes no responsibility or liability for its accuracy, completeness, or content.)

IANS Agency

The Indo-Asian News Service (IANS) is a private news agency providing round-the-clock, in-depth coverage of politics, business, entertainment, and world affairs from India and South Asia.