“घबराइए मत, गाय बेचने वालों के लिए बनेगा नया ऑनलाइन प्लेटफॉर्म Go LX”, Avimukteshwaranand का बड़ा ऐलान

Summary :

Avimukteshwaranand on Cow Protection: मुस्लिम पर्व बकरीद से पहले ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने आज गुरुवार, 21 मई को बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने “Go-LX” नाम की नई वेबसाइट शुरू करने की घोषणा की। स्वामी जी ने बताया कि यह प्लेटफॉर्म OLX की तरह ही आपके काम आएंगे, जहां सिर्फ गाय बेचने वाले लोग अपना विज्ञापन डालेंगे। इसके बाद गौ सेवा और गौ संरक्षण से जुड़े लोग उन गायों को खरीदकर उनकी देखभाल करेंगे, ताकि उन्हें काटा न जाए। स्वामी जी का ऐलान उस वक्त हुआ है जब देश में बकरीद पर जानवरों की कुर्बानी को लेकर बहस तेज…

Avimukteshwaranand on Cow Protection: मुस्लिम पर्व बकरीद से पहले ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने आज गुरुवार, 21 मई को बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने “Go-LX” नाम की नई वेबसाइट शुरू करने की घोषणा की। स्वामी जी ने बताया कि यह प्लेटफॉर्म OLX की तरह ही आपके काम आएंगे, जहां सिर्फ गाय बेचने वाले लोग अपना विज्ञापन डालेंगे। इसके बाद गौ सेवा और गौ संरक्षण से जुड़े लोग उन गायों को खरीदकर उनकी देखभाल करेंगे, ताकि उन्हें काटा न जाए। स्वामी जी का ऐलान उस वक्त हुआ है जब देश में बकरीद पर जानवरों की कुर्बानी को लेकर बहस तेज है। पश्चिम बंगाल में सरकार और हिमायूं कबीर के बीच इस मामले में बहस जारी है।

Cow Sale Website: गौ संरक्षण के लिए नई पहल

Avimukteshwaranand on Cow Protection (credit-sm)

बता दें कि शंकराचार्य ने वीडियो पोस्ट कर कहा कि यह कदम हिंदुओं की मांग पर शुरू की गई है। उन्होंने आगे कहा, “अगर कोई हिंदू अपनी गाय बेचने का सोचता है, तो हमसे बेचे। हम गाय खरीदने के लिए तैयार हैं और किसी भी परिस्थिति में उन्हें काटने नहीं देंगे।” उन्होंने आगे कहा कि अगर कोई सच्चा हिंदू होगा तो वो कभी जानबूझकर गाय को कटने के लिए नहीं बेचेगा। इतना ही नहीं उन्होंने मुस्लिम का जिक्र भी किया और कहा कि कुछ मुस्लिम लोग भी गौहत्या पर रोक का समर्थन करते हैं और उनके मुताबिक इस्लाम में गोमांस खाना जरूरी धार्मिक कोई परंपरा नहीं है।

Go LX Cow Protection: सामाजिक सद्भाव बढ़ाने की कोशिश

Go LX Cow Protection (credit-sm)

वीडियो में स्वामी जी ने आगे कहा कि गौ संरक्षण भारतीय संस्कृति, दया और सनातन मूल्यों का एक प्रतीक है। उनका यह भी कहना है कि अगर गौहत्या और गोमांस खाने की प्रथा पूरी तरफ से बंद हो जाए, तो समाज में आपसी भाईचारा और सद्भाव बढ़ेगा। देशभर के कई हिंदू संगठन और गौभक्त इस अभियान का समर्थन कर रहे हैं। इससे गौ-हत्या का अंत हो जाएगा, और लोग गाय को ‘राष्ट्र-माता’ घोषित किए जाने का समर्थन करेंगे।

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।