Akola City Hospital Fire: महाराष्ट्र के अकोला स्थित सिटी हॉस्पिटल में गुरुवार, 21 मई को अचानक आग लग गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी। घटना के बाद अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आग लगने के समय ICU वार्ड में कई मरीज भर्ती थे। धुआं फैलते ही अस्पताल प्रशासन और स्टाफ तुरंत हरकत में आए। मरीजों को सुरक्षित बाहर निकालने का काम शुरू किया गया।
Akola City Hospital Fire: 18 मरीजों को सुरक्षित किया गया शिफ्ट
मिली जानकारी के अनुसार, ICU में भर्ती सभी 18 मरीजों को सुरक्षित दूसरे वार्ड और आसपास के अस्पतालों में भेजा गया। अस्पताल कर्मचारियों ने तेजी से राहत कार्य करते हुए मरीजों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। फायर ब्रिगेड की टीमें आग बुझाने और अस्पताल में फंसे लोगों को बाहर निकालने में जुटी रहीं।
Fire in Akola City Hospital: अस्पताल स्टाफ और मौजूद लोगों को सुरक्षित निकाला गया

मरीजों के साथ अस्पताल स्टाफ और वहां मौजूद लोगों को भी सुरक्षित बाहर निकाला गया। फिलहाल आग लगने की सही वजह की जांच की जा रही है। अब तक किसी के घायल होने या जानमाल के नुकसान की सूचना सामने नहीं आई है। प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुटा हुआ है।
Akola City Hospital Fire incident: अग्नि सुरक्षा पर उठे सवाल

इस हादसे के बाद शहर के अस्पतालों में आग से बचाव की तैयारियों को लेकर फिर से चिंता बढ़ गई है। बता दें कि लोग सवाल उठा रहे हैं कि अस्पतालों में सुरक्षा व्यवस्था कितनी मजबूत है। नागरिकों का कहना है कि ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए प्रशासन को सख्त नियम लागू करने चाहिए और अस्पतालों की नियमित जांच होनी चाहिए।
यह भी पढ़ें:


Download Android App
Download iOS App




