Badrinath Incident: उत्तराखंड में बद्रीनाथ हाईवे पर बड़ा हादसा, यात्रियों से भरा वाहन अलकनंदा नदी में गिरा

Summary :

Badrinath Incident: उत्तराखंड में रुद्रप्रयाग-बद्रीनाथ हाईवे पर रौतेली के पास 23 यात्रियों से भरी एक टेम्पो ट्रैवलर अलकनंदा नदी में गिर गई। इस दर्दनाक हादसे में 10 लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है। Highlights बद्रीनाथ हाईवे पर बड़ा हादसा यात्रियों से भरा वाहन अलकनंदा नदी में गिरा बद्रीनाथ हादसे में 10 लोगों की मौत की आशंका सीएम पुष्कर सिंह धामी ने जताया दुःख Badrinath Incident में 10 लोगों की मौत की आशंका उत्तराखंड में बद्रीनाथ हाईवे पर हुई हादसे(Badrinath Incident) में 10 लोगों की मौत की आशंका के साथ कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। वहीं…

Badrinath Incident

Badrinath Incident: उत्तराखंड में रुद्रप्रयाग-बद्रीनाथ हाईवे पर रौतेली के पास 23 यात्रियों से भरी एक टेम्पो ट्रैवलर अलकनंदा नदी में गिर गई। इस दर्दनाक हादसे में 10 लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है।

Highlights

  • बद्रीनाथ हाईवे पर बड़ा हादसा
  • यात्रियों से भरा वाहन अलकनंदा नदी में गिरा
  • बद्रीनाथ हादसे में 10 लोगों की मौत की आशंका
  • सीएम पुष्कर सिंह धामी ने जताया दुःख

Badrinath Incident में 10 लोगों की मौत की आशंका

उत्तराखंड में बद्रीनाथ हाईवे पर हुई हादसे(Badrinath Incident) में 10 लोगों की मौत की आशंका के साथ कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। वहीं मौके पर स्थानीय लोगों के साथ एसडीआरएफ, फायर विभाग, पुलिस प्रशासन, जिला आपदा प्रबंधन, डीडीआरएफ समेत अन्य टीमें मौके पर रेस्क्यू कार्य कर रही हैं।

Badrinath Incident से में 23 यात्री की वाहन के साथ हादसा

दरअसल, शनिवार को बद्रीनाथ हाइवे से 5 किलोमीटर दूर रौतेली के पास एक 23 यात्रियों से भरी टेम्पो ट्रैवलर बस अनियंत्रित होकर अलकनंदा नदी में जा गिरी बद्रीनाथ हादसे में सवार 23 यात्रियों में से 15 यात्रियों का रेस्क्यू कर लिया गया है। इनको तुरंत नजदीकी अस्पताल में रेफर किया गया है, जहां सभी की हालत गंभीर बताई जा रही है।

बद्रीनाथ हाईवे पर यात्रियों से भरा वाहन अलकनंदा नदी में गिरा, 10 के मरने की आशंका

Badrinath Incident में सवार यात्रियों को किया गया रेस्क्यू

वहीं अभी और यात्रियों को रेस्क्यू किया जा रहा है। मौके पर रुद्रप्रयाग एसपी डॉ वैशाखा खुद मौजूद हैं। साथ ही मौके पर स्थानीय लोगों के साथ ही एसडीआरएफ, फायर, पुलिस प्रशासन, जिला आपदा प्रबंधन, डीडीआरएफ समेत अन्य टीम मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन कर रही हैं। रुद्रप्रयाग एसपी डॉ वैशाखा ने बताया कि,हमको सूचना मिली कि 23 यात्रियों से भरी टेम्पो ट्रैवलर अचानक अनियंत्रित होकर रौतेली के पास अलकनंदा नदी में गिर गई है। तुरंत मौके पर पहुंच कर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया।

चारधाम यात्रा के बाद पहुंच रहे रहे श्रद्धालु

अभी तक 15 यात्रियों को हॉस्पिटल भेजा है, जिनकी हालत काफी सीरियस है। बाकि लोगों का  रेस्क्यू किया जा रहा है। वहीं अभी तक कितने यात्रियों की मौत हुई है, इसकी पुष्टि नहीं हुई है। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा को शुरू हुए 1 महीने से ज्यादा का समय हो गया है। और हर दिन यहां लाखों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने पहुंच रहे हैं। यात्रा के साथ ही अब हादसे भी लगातार बढ़ने शुरू हो गए हैं।

Char Dham Yatra 2024 Photos Update; Kedarnath Badrinath | Uttarakhand Gangotri Yamunotri | चार धाम यात्रा शुरू: पहले दिन रिकॉर्ड 32 हजार श्रद्धालुओं ने केदारनाथ के दर्शन किए, CM धामी ...

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने जताया दुःख

बद्रीनाथ हादसे(Badrinath Incident) को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हादसे के लिए दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने अपने ‘एक्स’ के माध्यम से लिखा, “मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। मैं बाबा केदार से घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।”

Badrinath Incident

(शीर्षक को छोड़कर, यह कहानी पंजाब केसरी स्टाफ द्वारा संपादित नहीं की गई है और एक सिंडिकेटेड फ़ीड से प्रकाशित हुई है )

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Pannelal Gupta