Balasore Case: ओडिशा में बालासोर के फकीर मोहन कॉलेज में यौन उत्पीड़न से परेशान छात्रा ने खुद को पेट्रोल डाल कर आग लगा थी जिससे छात्रा लगभग 90 प्रतिशत तक झुलस गई थी। आनन-फानन में छात्रा को बेहतर उपचार के लिए भुवनेश्वर में AIIMS अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन आज छात्रा अपनी जिंदगी की जंग हार गई है और उनकी मौत हो गई है। बता दें कि छात्रा का आरोप था कि आरोपी एचओडी समीर कुमार साहू ने यौन उत्पीड़न किया था। खुद को न्याय दिलाने के लिए छात्रा धरने पर भी बैठी थी लेकिन मांगे पूरी ना होने पर छात्रा ने खुद को आग लगा दी थी।
जानें पूरा मामला
छात्रा ने आरोप लगाया था कि HOD समीर कुमार साहू ने यौन उत्पीड़न और गलत व्यवहार किया था। लेकिन फिर भी कॉलेज ने कोई कार्रवाई नहीं की जिससे छात्रा ने परेशान होकर आत्महत्या का प्रयास किया और अब अस्पताल में छात्रा की मौत हो गई। बता दें कि पुलिस ने समीर साहू और दिलीप कुमार घोष को गिरफ्तार कर लिया है और ओडिशा उच्च शिक्षा विभाग ने भी दोनों को तुरंत निलंबित कर दिया।
ओडिशा के CM ने दिया आश्वासन
इस घटना के बाद CM मोहन चरण माझी ने आश्वासन देते हुए कहा कि सभी आरोपियों को सख्त से सख्त सजा दी जाएगी। साथ ही घटना की जांच के लिए अधिकारियों को भी निर्देश जारी कर दिए गए है। CM मोहन चरण माझी ने बताया कि ओडिशा सरकार पीड़ित परिवार के साथ है।
भुवनेश्वर AIIMS में भर्ती थी छात्रा
छात्रा ने खुद को आग लगाने के बाद 12 जुलाई को बालासोर अस्पताल से AIIMS भुवनेश्वर में रेफर किया गया था। लगभग 90 प्रतिशत तक आग में झुलसने के बाद छात्रा को बर्न्स विभाग ICU में भर्ती कराया गया और बेहतर उपचार के लिए तमाम कोशिशे की गई लेकिन छात्रा को बचाया नहीं जा सकता है और अस्पताल ने देर रात छात्रा की मौत की पुष्टि कर दी।
ALSO READ: Himachal Pradesh में मानसून का कहर, अब तक 105 लोगों के मौत, 35 लापता


Download Android App
Download iOS App




