PM Modi in Kanpur: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को कानपुर में रोड शो के लिए पहुंच गए हैं। एयरपोर्ट से वह सीधे गुरुद्वारा पहुंचे। यहां पर मत्था टेक कर रोड शो की शुरुआत की।
Highlights:
- राजनीतिक दौरे पर कानपुर पहुंचे PM मोदी
- कानपुर गुरुद्वारे में पीएम मोदी ने टेका मत्था
- पीएम मोदी के साथ मौजूद रहे सीएम योगी आदित्यनाथ
मुस्लिम महिलाओं ने किया स्वागत
इस दौरान उनके साथ मुख्यमंत्री योगी भी मौजूद हैं। पीएम मोदी के आगमन पर मुस्लिम महिलाएं भी उनका स्वागत करने पहुंचीं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जीटी रोड गुमटी के कीर्तनगढ़ गुरुद्वारा पहुंचे। यहां पर सबसे पहले वह गुरुद्वारा में मत्था टेका और बाहर खड़े लोगों का अभिवादन किया।
कानपुर में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गाड़ी के बाहर से लोगों का अभिवादन किया। चकेरी एयरफोर्स एयरपोर्ट से हरजेंद्र नगर होते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का काफिला रामादेवी की ओर रवाना हुआ। सभी विधायक, भाजपा नेता साथ में मौजूद रहे। पीएम मोदी के रोड शो के लिए सड़कों को सजाया गया है। चारों तरफ बैरिकेडिंग की गई है। पूरी रोड को खाली करा दिया गया है।


Download Android App
Download iOS App



