लॉकडाउन के बीच, 12 मई से 15 शहरों के लिए रेलवे शुरू करेगा पैसेंजर ट्रेन, IRCTC पर कल शाम 4 बजे से शुरू होगी बुकिंग

Summary :

भारतीय रेलवे ने 12 मई से ट्रेनें चलाने का फैसला लिया है। भारतीय रेलवे की योजना है कि 12 मई से धीरे-धीरे ट्रेनों का संचालन शुरू किया जाएगा, शुरू में 15 जोड़ी ट्रेनें चलाई जाएंगी यह सभी स्पेशल ट्रेनें होंगी जिसे नई दिल्ली से देश के अलग-अलग 15 हिस्सों में चलाया जाएगा

कोरोना वायरस के चलते देशभर में लॉकडाउन लगा हुआ है जोकि 17 मई तक लागू रहेगा। लॉकडाउन के चलते देश में बस, ट्रेन और हवाई यात्र पूरी तरह से बंद है। इस बीच, रविवार को भारतीय रेलवे ने 12 मई से ट्रेनें चलाने का फैसला लिया है। भारतीय रेलवे की योजना है कि 12 मई से धीरे-धीरे ट्रेनों का संचालन शुरू किया जाएगा, शुरू में 15 जोड़ी ट्रेनें चलाई जाएंगी यह सभी स्पेशल ट्रेनें होंगी जिसे नई दिल्ली से देश के अलग-अलग 15 हिस्सों में चलाया जाएगा। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी। 
यह ट्रेनें नई दिल्ली से अगरतला, डिब्रूगढ़, हावड़ा, पटना, बिलासपुर, रांची, भुवनेश्वर, सिकंदराबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, मडगांव, तिरुवनंतपुरम, मुंबई सेंट्रल, अहमदाबाद, और जम्मू तवी के लिए तथा वहां से वापसी की दिशा में चलाई जाएंगी। ये सभी वातानुकूलित गाड़ियां होंगी।
सूत्रों के अनुसार इन गाड़यों के लिए सोमवार 11 मई को शाम चार बजे से भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) की वेबसाइट पर ऑनलाइन बुकिंग शुरू हो जाएगी। रेलवे स्टेशनों पर कोई भी टिकट काउंटर नहीं खुलेगा। केवल कन्फर्म टिकट वाले यात्रियों को स्टेशन आने दिया जाएगा। सभी यात्रियों के लिए फेस कवर पहनना अनिवार्य होगा। थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही केवल उन यात्रियों को प्रवेश करने दिया जाएगा जिनमें कोरोना संक्रमण के कोई लक्षण नहीं होंगे। सूत्रों ने बताया कि इसके पश्चात रेलवे अन्य मार्गों पर भी विशेष ट्रेनें चलाएगी। रेलवे ये सेवाएं कोविड-19 केयर सेंटरों के लिए आवंटित 20 हजार कोचों तथा 300 श्रमिक स्पेशल ट्रेनों के परिचालन के बाद बचे कोचों के आधार पर चलाएग
रेल मंत्री पीयूष गोयल ने ट्वीट कर लिखा, रेलवे बारी-बारी से पैसेंजर ट्रेन चलाने के बारे में सोच रहा है। इसे 12 मई से शुरू किया जा सकता है। शुरू में 15 जोड़ी स्पेशल ट्रेन चलाई जाएंगी। ये सभी ट्रेनें नई दिल्ली से शुरू होंगी और देश के अलग-अलग स्टेशनों तक जाएगी। स्पेशल ट्रेन की बुकिंग 11 मई दिन सोमवार से 4 बजे शाम से शुरू होगी।

ज्ञात हो, इसस पहले रेल मंत्री पीयूष गोयल ने राज्य सरकारों से अपील की थी कि वे अपने राज्य में ट्रेन  चलाने की अनुमति दें ताकि देश के अलग-अलग राज्यों में फंसे मजदूरों को उनके घर पहुंचाने का बंदोबस्त हो सके। मालूम हो कि पिछले 6 दिनों से रेलवे ने 300 श्रमिक ट्रेन चलाने का काम शुरू कर दिया है।

Desk Team