भजन लाल शर्मा पहुंचे दिल्ली, PM मोदी-अमित शाह से करेंगे मुलाकात

Summary :

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा दिल्ली के दौरे पर हैं। बुधवार रात को राजधानी दिल्ली पहुंचे भजन लाल शर्मा आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। बताया जा रहा है कि भजन लाल शर्मा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ-साथ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से भी मुलाकात करेंगे। HIGHLIGHTS  मंत्रिमंडल की सूची पर आज लग जाएगी मुहर! संसद सदस्यता से इस्तीफा देने वाले नेताओं को मिलेगा मौका! सभी क्षेत्रों व प्रभावी जातियों का रखा जाएगा ध्यान राजस्थान के मुख्यमंत्री की प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री के साथ होने वाली मुलाकात को प्रदेश में होने वाले मंत्रिमंडल के संभावित विस्तार के…

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा दिल्ली के दौरे पर हैं। बुधवार रात को राजधानी दिल्ली पहुंचे भजन लाल शर्मा आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। बताया जा रहा है कि भजन लाल शर्मा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ-साथ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से भी मुलाकात करेंगे।

HIGHLIGHTS 

  • मंत्रिमंडल की सूची पर आज लग जाएगी मुहर!
  • संसद सदस्यता से इस्तीफा देने वाले नेताओं को मिलेगा मौका!
  • सभी क्षेत्रों व प्रभावी जातियों का रखा जाएगा ध्यान

राजस्थान के मुख्यमंत्री की प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री के साथ होने वाली मुलाकात को प्रदेश में होने वाले मंत्रिमंडल के संभावित विस्तार के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। राजस्थान में मुख्यमंत्री और दो उपमुख्यमंत्रियों का शपथ ग्रहण हो चुका है और अब भजन लाल शर्मा को अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करना है।

राजस्थान में एक नए चेहरे को मुख्यमंत्री नियुक्त कर भाजपा आलाकमान ने पार्टी में नया नेतृत्व उभारने की कोशिश की है और अब पार्टी की कोशिश यह है कि राज्य में बनने वाले मंत्रिमंडल में सभी दिग्गज नेताओं के समर्थकों को किस तरह से जगह दी जाए, राजस्थान के सभी क्षेत्रों और सभी प्रभावी जातियों का किस तरह से ध्यान रखा जाए और पार्टी आलाकमान को यह भी तय करना है कि संसद सदस्यता से इस्तीफा देने के बाद प्रदेश में विधायक की तरह काम करने के लिए तैयार हो जाने वाले नेताओं को भी क्या राजस्थान में बनने वाले नए मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है और अगर उन्हें शामिल किया जाता है तो उनकी भूमिका यानी उनका पोर्टफोलियो क्या हो। इस लिहाज से राजस्थान के मुख्यमंत्री के दिल्ली दौरे को काफी अहम माना जा रहा है।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

 

 

Desk Team