Bharat Band: आज देश भर में ट्रेड यूनियन और कई संगठनों ने भारत बंद की घोषणा की है। लगभग 25 करोड़ कर्मचारियों और संयुक्त किसान मोर्चा ने भी ट्रेड यूनियन के भारत बंद पर समर्थन जताया है और लगभग 17 मांगो को लेकर सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे है। भारत बंद का असर आज देशभर के राज्यों में देखा जा रहा है। दिल्ली , उत्तरप्रदेश, केरल, कोलकाता और तमिलनाडु समेत कई राज्यों में भारत बंद का असर दिखा।
केरल में भारत बंद का असर
भारत बंद का असर केरल में देखने को मिला जहां कोट्टायम में व्यापारियों ने भारत बंद का समर्थन जताया और कई दुकानें बंद की गई। केरल में 10 ट्रेड यूनियनों, कई संघो और संगठनों ने भारत बंद में अपना समर्थन जताया है जिससे केरल में सड़के सुनसान रही, दुकानें बंद रही और केरल जाने वाली सड़कों को रोका गया।
सड़कों में विरोध प्रदर्शन
- भारत बंद में समर्थन जताने के लिए यूनियन के लोग सड़कों में उतर आए और हाथों में बैनर लिए भारत बंद के समर्थन में प्रदर्शन और कैंडल मार्च निकाला
- दिल्ली के झिलमिल इलाके में यूनियन ने प्रदर्शन किया
- गाजियाबाद के लिंक रोड में हाथों में बैनर लेकर लोगों ने प्रदर्शन किया।
- कोलकाता के जादवपुर में यूनियन दलों ने पैदल मार्च निकाला और सरकार पर आरोप लगाया।
- झारखंड में ट्रेड यूनियन कांग्रेस ने भारत बंद के समर्थन में CMPDI मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन किया।
भारत बंद के दौरान झड़प
- भारत बंद के दौरान कई राज्यों में समर्थन के लिए प्रदर्शन किया गया तो कहीं झड़प की घटना भी सामने आई है।
- कोलकाता में यूनियन कार्यकर्ताओं ने भारत बंद समर्थन के लिए प्रदर्शन किया। इसी बीच कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ आरोप लगाए और बस को रास्ता ना देने पर पुलिस के साथ झड़प हो गई।
- वामपंथी दलों ने जादवपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रैक जाम किया और जमकर विरोध प्रदर्शन किया।
Also Read: भारत बंद आज, 25 करोड़ कर्मचारी हड़ताल पर, जानें कितना होगा असर


Download Android App
Download iOS App




