Bharat Jodo Nyay Yatra: राहुल गांधी की अगुवाई में भारत जोड़ो न्याय यात्रा फिलहाल उत्तर प्रदेश में चल रही है। इस दौरान मंगलवार को कुछ घंटों के लिए इस यात्रा में विराम लगने वाला है। दरअसल, 2018 में राहुल गांधी को एक मामले में सुल्तानपुर की स्थानीय कोर्ट में पेश होना है। वहीं, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम नरेश ने बताया कि मंगलवार को सुबह बारत जोड़ो न्याय यात्रा कुछ देर के लिए थम जाएगी। आगे कहा कि राहुल गांधी को मानहानि के एक मामले में सुल्तानपुर की स्थानिय कोर्ट में पेश होना है।
Highlights:
- भारत जोड़ो न्याय यात्रा को कुछ घंटों के लिए विराम लगेगा
- 2018 में राहुल गांधी को एक मामले में सुल्तानपुर की स्थानीय कोर्ट में पेश होना है
- मंगलवार सुबह को थोड़ी देर के लिए रुकेगी राहुल गांधी की यात्रा
मंगलवार सुबह को थोड़ी देर के लिए रुकेगी राहुल गांधी की यात्रा
बता दें कि जयराम नरेश ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए यह बताया है कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा को सोमवार को 37 दिन हो गए हैं लेकिन ये यात्रा मंगलवार को सुबह कुछ घंटो के लिए रुकेगी। दरअसल, दोपहर 2 बजे अमेठी के फुरसतगंज से दोबारा शुरू होगी। राहुल गांधी मंगलवार को सुबह 11 बजे सुल्तानपुर की स्थानीय कोर्ट में पेश हो सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App



