एक बार फिर हरियाणा में मौसम ने करवट ली है। कई जिलों में बारिश हुई है। बता दें मौसम विभाग की तरफ से मंगलवार और बुधवार को बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मध्यम से हल्की बारिश के साथ-साथ ओले भी गिरने की संभावना है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं। साथ ही मौसम विभाग ने पंजाब (Punjab) के 17 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।
- हरियाणा-पंजाब में बारिश का अलर्ट
- 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
- Punjab के 17 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया
नारनौल का तापमान 29.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया
आपको बता दें हरियाणा (Haryana) के करनाल, रोहतक, पंचकूला, सोनीपत, अंबाला, झज्जर, कैथल, कुरुक्षेत्र, जींद, पानीपत और झज्जर में तेज हवाओं के साथ-साथ ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। हरियाणा में इन दिनों धूप ने तपिश दिखानी शुरू कर दी है। सोमवार को प्रदेश के महेंद्रगढ़ जिले के नारनौल का दोपहर का तापमान 29.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था।
पंजाब के कई जिलों में ओले गिरने की संभावना
बता दें मौसम विभाग ने पंजाब के 17 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही 5 जिलों में ओले गिरने की चेतावनी भी दी है।चंडीगढ़ में भी बारिश के आसार नजर आ रहे हैं। बादल भी छाए रहने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम में बदलाव दर्ज किया गया है।
पहाड़ों पर बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में दिखाई दिया
दरअसल, मौसम विभाग का कहना है कि पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में दिखाई देने वाला है। इस वजह से फरवरी के अंत तक रात को ठंड रहने की संभावना है।अभी प्रदेश में दिन और रात के तापमान में काफी अंतर बना हुआ है।


Download Android App
Download iOS App






