Rakesh Tikait on EVM: भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने एग्जिट पोल को लेकर कहा है कि सब कुछ ईवीएम में फीड होने के बाद जारी होते हैं।
Highlights:
- भाकियू के प्रवक्ता और किसान नेता राकेश टिकैत ने EVM पर उठाया सवाल
- राकेश टिकैत ने कहा कि जिस देश का राजा ज्योतिष और तानाशाह होगा, वहां एग्जिट पोल ही क्या करेगा
- वे रविवार को देशखाप चौधरी सुरेन्द्र सिंह के आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे
भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने एग्जिट पोल के रूझानों को लेकर बड़ा बयान दिया है। उत्तर प्रदेश के बागपत जिले पहुंचे राकेश टिकैत ने कहा कि जिस देश का राजा ज्योतिष और तानाशाह होगा, वहां एग्जिट पोल ही क्या करेगा। एग्जिट पोल तो राजा की ही जुबान बोलेगा। ये लोग 400 पार बोल रहे है, मतलब पूरी प्लानिग तैयार है।
‘ईवीएम में बैटरी या सेल डालकर कर्मकांड होता है’- Rakesh Tikait
राकेश टिकैत ने ईवीएम पर सवाल उठाते हुए कहा कि पहले सब व्यवस्था बना ली जाती है। ईवीएम में बैटरी या सेल डालकर कर्मकांड होता है। जनता भाजपा को वोट नहीं दे रही, फिर भी ऐसा माहौल बनाया जा रहा है कि पीएम मोदी ही जीत रहे है। ये हुनर और गणित कौन सा है?
उन्होंने कहा कि मैनें विधानसभा चुनाव में देखा कि कैसे जीते हुए उम्मीदवारों को हराने का काम किया गया था। विधानसभा चुनाव में भाजपा 80 से 90 सीटें जीती थी, लेकिन 255 विधायकों को जीत का सर्टिफिकेट दिया गया।


Download Android App
Download iOS App



