कृषि कानूनों पर SC की कमेटी से अलग हुए भूपिंदर सिंह मान, कहा – किसानों के हितों से समझौता नहीं

Summary :

भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह मान कृषि कानूनों पर उच्चतम न्यायालय द्वारा नियुक्त चार सदस्यीय कमेटी से अलग हो गए हैं।

भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह मान कृषि कानूनों पर उच्चतम न्यायालय द्वारा नियुक्त चार सदस्यीय कमेटी से अलग हो गए हैं। मान ने बृहस्पतिवार को बयान जारी करते हुए कहा कि वह कमेटी से अलग हो गए हैं। न्यायालय ने चार सदस्यों की कमेटी बनायी थी। मान ने कहा कि कमेटी में उन्हें सदस्य नियुक्त करने के लिए वह शीर्ष अदालत के शुक्रगुजार हैं लेकिन किसानों के हितों से समझौता नहीं करने के लिए वह उन्हें पेश किसी भी पद का त्याग कर देंगे। 

बता दें, कोर्ट ने केंद्र द्वारा बनाए गए तीनों कृषि कानून के अमल पर रोक लगाते हुए इस मामले में वार्ता के लिए एक समिति का गठन किया है। कोर्ट ने सख्त रवैया अपनाते हुए कहा कि कोई ताकत उसे नए कृषि कानूनों पर जारी गतिरोध को समाप्त करने के लिए समिति का गठन करने से नहीं रोक सकती तथा उसे समस्या का समाधान करने के लिए कानून को निलंबित करने का अधिकार है। 

Ujjwal Jain