त्योहारों में भीड़ के मद्देनजर रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए पुणे से गोरखपुर के बीच एक जोड़ी द्विसाप्ताहिक सुपरफास्ट पूजा विशेष गाड़ी का संचालन 14 से 21 नवम्बर तक तीन फेरों के लिये चलाने का निर्णय लिया है। पूर्वोत्तर रेलवे के प्रवक्ता ने मंगलवार को बताया कि इन गाड़ियों में सभी कोच आरक्षित श्रेणी के होंगे तथा इसमें यात्रा करने वाले यात्रियों को कोविड-19 के मानकों का पालन करना होगा।
उन्होंने बताया कि गाड़ी संख्या 02031 पुणे-गोरखपुर द्विसाप्ताहिक सुपरफास्ट पूजा विशेष गाड़ी 14 से 21 नवम्बर तक प्रत्येक मंगलवार एवं शनिवार को तीन फेरों के लिये पुणे से 16:15 बजे प्रस्थान कर अहमदनगर, मनमाड, भुसावल, इटारसी, भोपाल, बीना, झांसी, कानपुर सेण्ट्रल, लखनऊ, बाराबंकी, गोण्डा तथा बस्ती से 21:20 बजे छूटकर दूसरे दिन गोरखपुर 22:30 बजे पहुंचेंगी।
प्रवक्ता ने बताया कि वापसी यात्रा में 02032 गोरखपुर-पुणे द्विसाप्ताहिक सुपरफास्ट पूजा विशेष गाड़ी 16 से 23 नवम्बर तक प्रत्येक बृहस्पतिवार एवं सोमवार को तीन फेरों के लिये गोरखपुर से 01:15 बजे प्रस्थान कर उसी स्टेशनों से होते हुए दूसरे दिन पुणे 08:05 बजे पहुंचेगी। इस गाड़ी की संरचना में शयनयान श्रेणी के 11, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 04, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का एक, साधारण द्वितीय श्रेणी के चार तथा एसएलआरडी के दो कोचों सहित कुल 22 कोच लगाये जायेंगे।


Download Android App
Download iOS App



