G20 Summit: जी20 समिट के सफल आयोजन और दुनियाभर में भारत के बढ़ते कद से गदगद केंद्रीय मंत्री और पूर्व सेना प्रमुख जनरल वीके सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है।उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर (पीओके) जल्द ही अपने आप भारत में मिल जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने दुनिया में अपनी ताकत साबित की है।
पूर्व सेना प्रमुख जनरल वीके सिंह ने एक बड़ा बयान दिया
दरअसल, जनरल वीके सिंह बीजेपी की परिवर्तन संकल्प यात्रा के सिलसिले में राजस्थान पहुंच हुए हैं। राजस्थान के दौसा में प्रेस कॉन्फ्रेंस में बीजेपी सांसद और पूर्व सेना प्रमुख जनरल वीके सिंह से पूछा गया कि पीओके के शिया मुस्लिम भारत के साथ सीमा खोलने की बात कर रहे हैं।इस पर आप क्या कहना चाहेंगे? इस सवाल में पूर्व सेना प्रमुख ने कहा, ‘पीओके का खुद-ब-खुद भारत में विलय हो जाएगा। आप बस थोड़ा सा इंतजार करिए.’ बता दें कि इस साल राजस्थान में विधानसभा चुनाव भी होने हैं।
जी20 शिखर सम्मेलन को लेकर भी केंद्रीय मंत्री ने की बड़ी बात
बता दें हाल ही में हुए जी20 शिखर सम्मेलन को लेकर भी केंद्रीय मंत्री ने बड़ी बात की। उन्होंने कहा कि जिस तरह से भारत में जी20 का सफल आयोजन हुआ है, उसने वैश्विक मंच पर भारत की एक अलग पहचान बनाई है। भारत ने दुनिया में अपना लोहा मनवाया है। बीजेपी सांसद ने कहा कि जी20 की तरह का आयोजन पहले नहीं हुआ था और किसी देश ने ये सोचा भी नहीं होगा कि भारत ऐसे सम्मेलन का आयोजन कर सकता है।


Download Android App
Download iOS App



