महाराष्ट्र पुलिस के आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने बुधवार को पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी को कथित तौर पर गोपनीय जानकारी मुहैया कराने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। जारी हुए आधिकारिक विज्ञप्ति के मुताबिक, एटीएस की मुंबई इकाई को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी पैसे के लिए भारत सरकार द्वारा प्रतिबंधित क्षेत्रों के बारे में संवेदनशील जानकारी मुहैया करा रहा है।
विज्ञप्ति में कहा गया कि आरोपी ने अप्रैल 2023 से अक्टूबर 2023 के दौरान व्हाट्सऐप और फेसबुक के माध्यम से पाकिस्तानी आकाओं से बातचीत की और उनसे ऑनलाइन लेनदेन के माध्यम से धन प्राप्त किया। एटीएस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी सहित चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है और आगे की जांच की जा रही है।
Parliament Security Breach: लोकसभा कार्यवाही के दौरान सांसदों की सीट पर कूदे 2 शख्स, जानें कैसे हुई सुरक्षा में चूक !
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App



