तीसरी मिसाइल सह गोला बारूद (MCA) बार्ज, यार्ड 77 (LSAM 9) को 22 सितंबर को आंध्र प्रदेश के पूर्वी गोदावरी के गुट्टेनादेवी में कमांडर जी रवि, युद्धपोत उत्पादन अधीक्षक (विशाखापत्तनम) द्वारा शुरु किया गया। रक्षा मंत्रालय ने एक बयान जारी कर इस बात की जानकारी दी है। स्वदेशी निर्माताओं से प्राप्त सभी प्रमुख और सहायक उपकरण के साथ, यह बार्ज रक्षा मंत्रालय की ‘मेक इन इंडिया’ पहल का एक गौरवशाली ध्वजवाहक है।
विशाखापत्तनम के साथ समझौता किया गया
भारत सरकार की ‘आत्मनिर्भर भारत’ पहल के अनुरूप, 08 एक्स मिसाइल-एम्युनिशन (MCA) बार्ज का निर्माण और वितरण के लिए SECON इंजीनियरिंग प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड, विशाखापत्तनम के साथ अनुबंध किया गया था। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, एमएसएमई शिपयार्ड ने पहले ही 18 जुलाई, 2023 को पहला एमसीए बार्ज वितरित कर दिया है और 18 अगस्त 2023 को दूसरा बार्ज लॉन्च किया। यह बार्ज 30 साल की सेवा जीवन के साथ भारतीय शिपिंग रजिस्टर (आईआरएस) के वर्गीकरण नियमों के तहत बनाया जा रहा है
पूर्वी गोदावरी, आंध्र प्रदेश पर इसे लॉन्च किया गया
मालूम हो कि इस साल की शुरुआत में, दूसरा मिसाइल सह गोला बारूद (एमसीए) बार्ज, यार्ड 76 (एलएसएएम 8) को 18 अगस्त को कमांडर जी रवि, युद्धपोत उत्पादन अधीक्षक (विशाखापत्तनम) द्वारा गुट्टेनादेवी, पूर्वी गोदावरी, आंध्र प्रदेश (एम/ का प्रक्षेपण स्थल) पर लॉन्च किया गया था


Download Android App
Download iOS App



