बिहार: आय से अधिक संपत्ति के मामले में ईओयू ने कसा शिकंजा, कार्यपालक अभियंता के पांच ठिकानों पर छापेमारी

Summary :

पटना, 8 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार में आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) ने योजना एवं विकास विभाग के कार्यपालक अभियंता नारद कुमार दास के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। ईओयू की अलग-अलग टीमों ने गुरुवार को भागलपुर, मुंगेर, पटना और मुजफ्फरपुर में उनके पांच ठिकानों पर एक साथ तलाशी अभियान शुरू किया। बिहार पुलिस मुख्यालय के आर्थिक अपराध प्रभाग के अनुसार, विश्वसनीय सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर कार्यपालक अभियंता नारद कुमार दास के खिलाफ आर्थिक अपराध इकाई थाना कांड संख्या-28/26 दर्ज किया गया था। उनके खिलाफ यह मामला भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम,…

पटना, 8 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार में आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) ने योजना एवं विकास विभाग के कार्यपालक अभियंता नारद कुमार दास के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। ईओयू की अलग-अलग टीमों ने गुरुवार को भागलपुर, मुंगेर, पटना और मुजफ्फरपुर में उनके पांच ठिकानों पर एक साथ तलाशी अभियान शुरू किया।

बिहार पुलिस मुख्यालय के आर्थिक अपराध प्रभाग के अनुसार, विश्वसनीय सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर कार्यपालक अभियंता नारद कुमार दास के खिलाफ आर्थिक अपराध इकाई थाना कांड संख्या-28/26 दर्ज किया गया था। उनके खिलाफ यह मामला भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 (यथा संशोधित 2018) की धारा 13(2) सहपठित धारा 13(1)(बी) के तहत दर्ज किया गया है।

मामले में विशेष न्यायालय निगरानी, पटना से तलाशी अधिपत्र प्राप्त करने के बाद पुलिस उपाधीक्षक कोटि के अधिकारियों के नेतृत्व में अलग-अलग टीमों को तलाशी के लिए भेजा गया। गुरुवार सुबह से ही पांच स्थानों पर तलाशी की कार्रवाई शुरू की गई। ईओयू के मुताबिक, प्राथमिकी अभियुक्त नारद कुमार दास के खिलाफ विश्वसनीय सूचना के आधार पर उनके ज्ञात आय के वैध स्रोतों से कुल 83,53,200 रुपये अधिक संपत्ति अर्जित करने का प्रथम दृष्टया साक्ष्य मिला है। यह राशि उनकी ज्ञात आय से लगभग 64.93 फीसदी अधिक बताई गई है।

तलाशी की कार्रवाई भागलपुर स्थित हनुमान पथ, तिलकामांझी स्थित आवास, मुंगेर के बेलन बाजार बंगाली टोला, थाना-कासिम बाजार स्थित परिसर, स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन कार्य प्रमंडल, मुंगेर के सरकारी कार्यालय, मुजफ्फरपुर के काजी मोहम्मदपुर स्थित राधिका अपार्टमेंट के फ्लैट संख्या 2एफ और पटना के रूपसपुर थाना क्षेत्र के कुसुमपुरम मोहल्ला स्थित आवास और ठिकाने पर की जा रही है। बताया गया कि सभी स्थानों पर अलग-अलग टीमों द्वारा दस्तावेजों और संपत्ति से जुड़े अन्य रिकॉर्ड की जांच की जा रही है। तलाशी के दौरान बरामद होने वाली संपत्ति, दस्तावेज और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्यों के संबंध में विस्तृत जानकारी तलाशी अभियान पूरा होने के बाद उपलब्ध कराई जाएगी।

–आईएएनएस

एमएनपी/पीएम

(This content is sourced from a syndicated feed and is published as received. Punjab Kesari assumes no responsibility or liability for its accuracy, completeness, or content.)

IANS Agency

The Indo-Asian News Service (IANS) is a private news agency providing round-the-clock, in-depth coverage of politics, business, entertainment, and world affairs from India and South Asia.