“सुन! मेरी चिता में लकड़ी मत डालना… मैं वैसे ही जल रहा हूँ! अंदर से जल रहा हूँ… बाहर से जलाने की ज़रूरत नहीं है!” आज फिल्म क्रांतिवीर से नाना पाटेकर का ये फेमस डायलॉग सच होता दिखाई दे रहा है। हम ऐसा क्यों कह रहे हैं, चलिए आपको बताते हैं। दरअसल दिग्गज एक्टर नाना पाटेकर के अचानक निधन से फिल्म इंडस्ट्री और उनके फैंस में शोक की लहर है।
75 साल की उम्र में उनके निधन के बाद अब अस्पताल के डॉक्टर ने उनके आखिरी घंटों को लेकर अहम जानकारी शेयर की है। डॉक्टरों के मुताबिक, नाना ने देर रात अपने एक दोस्त से कॉन्टेक्ट करने की कोशिश की थी। इसके कुछ घंटे बाद उनकी तबीयत तेजी से बिगड़ गई और फिर उन्हें अस्पताल ले जाया गया।

नाना पाटेकर को गोवा के मणिपाल अस्पताल लाया गया था, लेकिन डॉक्टरों के मुताबिक उस समय तक उनकी मौत हो चुकी थी। उन्हें बचाने के लिए करीब 45 मिनट से एक घंटे तक CPR और कार्डियक मसाज दिया गया, लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।
Nana Patekars Life Could Have Been Saved: रात करीब ढाई बजे दोस्त को किया था मैसेज

मणिपाल अस्पताल के ऑन्कोलॉजी डिपार्टमेंट के चीफ डॉ. शेखर सालकर ने बताया कि नाना पाटेकर ने रात करीब 2:30 बजे अपने एक दोस्त को मैसेज किया था। उन्होंने अपनी तबीयत ठीक नहीं होने की बात कही थी। रात काफी ज्यादा होने की वजह से दोस्त उस समय मैसेज नहीं देख सका। हालांकि बाद में जब उसने नाना से कॉन्टेक्ट करने की कोशिश की और उनके घर पहुंचा, तब तक उनकी हालत काफी खराब हो चुकी थी। डॉक्टर के मुताबिक, दोस्त करीब 4 बजे नाना के घर पहुंचा। उस समय नाना को काफी पसीना आ रहा था। उन्हें संभालने और जरूरी मदद देने की कोशिश की गई, लेकिन कुछ ही देर में वह धीरे-धीरे बेहोश होने लगे।
एंबुलेंस पहुंचने से पहले बिगड़ी हालत

नाना की सीरियस सिचुएशन को देखते हुए उनके केयरटेकर को अस्पताल से एंबुलेंस लाने के लिए भेजा गया। अस्पताल की इमरजेंसी टीम जब उनके घर पहुंची तो नाना किसी तरह का रिएक्शन नहीं दे रहे थे। इसके बाद मेडिकल टीम ने तुरंत CPR और कार्डियक मसाज शुरू किया। उन्हें करीब 4:20 से 4:30 बजे के बीच अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने वहां भी उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की और लगभग 45 मिनट से एक घंटे तक रेसुसिटेशन किया, लेकिन उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ। डॉ. सालकर के मुताबिक, नाना को अस्पताल मरने के बाद लाया गया था और सुबह करीब 5:30 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

डॉक्टर ने बताया कि मामला मेडिको-लीगल केस होने की वजह से पुलिस का प्रोसेस पूरा करना पड़ा। फिर नाना पाटेकर की बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए गोवा मेडिकल कॉलेज भेजा गया। निधन के समय उनके परिवार का कोई सदस्य अस्पताल में मौजूद नहीं था। उनके साथ उनके दोस्त और एक केयरटेकर थे।
सामने आया नाना पाटेकर का आखिरी वीडियो
Nana Patekar का आखिरी Video आया सामने, बच्चे से हंसते-हंसते बात कर रहे थे
दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के आकस्मिक निधन के बाद सोशल मीडिया पर उनका एक आखिरी वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो रविवार को गोवा पर्यटन दिवस (Goa Tourism Day) के अवसर पर आयोजित एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का है, जहां वे बेहद खुश और जीवंत नजर आ रहे थे। वीडियो में नाना पाटेकर एक बच्चे के साथ उसके प्रदर्शन की तारीफ करते हुए बड़ी ही आत्मीयता और बेबाक अंदाज में बातचीत करते दिख रहे हैं। वे बच्चे से उसकी पढ़ाई और क्लास को लेकर मजाकिया लहजे में सवाल पूछ रहे थे। निधन से महज कुछ दिन पहले का यह वीडियो उनके प्रशंसकों को भावुक कर रहा है, जो यह यकीन नहीं कर पा रहे हैं कि सबका दिल जीतने वाला यह दिग्गज कलाकार अब हमारे बीच नहीं रहा।
#NanaPatekar #NanaPatekarLastVideo #GoaTourismDay #ViralVideo
— Bansal News Official (@BansalNews_) October 8, 2026
नाना पाटेकर का निधन होने के बाद सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें बताया जा रहा है कि यह वीडियो उनके निधन से कुछ दिन पहले गोवा ट्यूरिज़्म फेस्टिवल के मौके पर ऑर्गनाइज़ एक सांस्कृतिक फंक्शन का है। वीडियो में नाना बिल्कुल सिंपल और खुश नजर आ रहे थें। वह एक बच्चे के परफॉर्मेंस की तारीफ करते हुए भी दिखाई देते हैं और उससे बेहद सादगी के साथ बातचीत करते दिखाई देते हैं।
नाना का यह वीडियो अब उनके फैंस को इमोशनल कर रहा है। कुछ दिन पहले तक मंच पर मुस्कुराते और लोगों से बातचीत करते नजर आने वाले नाना पाटेकर के अचानक चले जाने की खबर पर उनके चाहने वाले यकीन नहीं कर पा रहे हैं।
एक तरफ डॉक्टर द्वारा बताए गए उनके आखिरी घंटों की जानकारी सामने आई है, तो दूसरी तरफ उनका यह आखिरी वीडियो उनकी जिंदादिली की याद दिला रहा है। पर्दे पर अपने दमदार एक्टिंग और जिंदगी में अपने बेबाक अंदाज के लिए पहचाने जाने वाले नाना पाटेकर की यादें अब उनके किरदारों, डायलॉग्स और ऐसे ही वीडियो के जरिए लोगों के बीच जिंदा रहेंगी।
Read More: Nana Patekar Family: पत्नी से लेकर बेटों तक, जानिए नाना के परिवार में कौन-कौन था?


Download Android App
Download iOS App




