नाना पाटेकर अब हमारे बीच नहीं रहे। 75 साल की उम्र में उनका निधन गोवा में हुआ है। उनके निधन की खबर से फिल्म इंडस्ट्री और उनके करोड़ों फैंस इमोशनल हैं। पर्दे पर अपनी दमदार एक्टिंग और बेबाक अंदाज के लिए मशहूर नाना पाटेकर की पर्सनल लाइफ से जुड़े किस्से भी अक्सर लोगों का ध्यान खींचते रहे हैं।
नाना की शख्सियत भी कुछ ऐसी ही थी कि वह किसी भी सवाल का जवाब अपने खास अंदाज में देते थे। जब उनसे प्यार और परह्सनल लाइफ को लेकर सवाल किया जाता था, तो उनका जवाब भी बिल्कुल अलग होता था। ऐसा ही एक किस्सा एक्टर अनिल कपूर के साथ बातचीत के दौरान सामने आया था।
Nana Patekar first love: जब अनिल कपूर ने पूछा था- पहला प्यार कौन था?
/mayapuri/media/post_attachments/6275ccc1-469.jpg)
एक बातचीत के दौरान अनिल कपूर ने नाना पाटेकर से पूछा था कि जवानी के दौर में उनका पहला प्यार कौन था। सवाल सुनकर शायद हर किसी के मन में किसी एक्ट्रेस या लव स्टोरी का जवाब आने की उम्मीद रही होगी, लेकिन नाना ने ऐसा जवाब दिया, जिसने सभी को हैरान कर दिया। नाना पाटेकर ने कहा था कि उनका पहला प्यार ‘रोटी’ थी।
View this post on Instagram
उनका जवाब सुनने में भले ही मजाकिया लगे, लेकिन इसके पीछे उनके स्ट्रगल भरे बचपन और जिंदगी की मुश्किलों की कहानी छिपी थी। कम उम्र में ही नाना ने फाइनेंशियल परेशानियों और स्ट्रगल को करीब से देखा था। ऐसे दौर में उनके लिए रोटी सिर्फ खाना नहीं, बल्कि रोजमर्रा की जिंदगी की सबसे जरूरी चीजों में से एक थी।
लड़की के प्यार की बात आई तो क्या बोले नाना?

जब बातचीत आगे बढ़ी और उनसे लड़की के साथ पहले प्यार के बारे में पूछा गया, तब भी नाना ने किसी फिल्म एक्ट्रेस या पुराने रिश्ते का नाम नहीं लिया। उन्होंने बताया था कि उनकी जिंदगी में जो पहली लड़की आई और जिनसे उन्होंने शादी की, वही उनकी जिंदगी की पहली लड़की थीं। नाना के इस जवाब में भी उनकी वही सादगी नजर आई, जिसके लिए वह जाने जाते थे। उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ को हमेशा काफी हद तक लोगों की नजरों से दूर रखा था।
नाना की कहानी में ‘रोटी’ का मतलब सिर्फ खाना नहीं

नाना पाटेकर का ‘रोटी’ को पहला प्यार बताना सिर्फ एक मजेदार किस्सा नहीं था। यह उनके स्ट्रगल और जीवन के शुरुआती एक्सपीरिएंस से भी जुड़ा हुआ था। रोटी भारतीय परिवारों की रोजमर्रा की जिंदगी का अहम हिस्सा है। गर्म और नरम रोटी के साथ सिंपल सी सब्जी भी खास लगने लगती है। लेकिन रोटी बनाने में छोटी-सी गलती उसकी नरमी और स्वाद दोनों को खराब कर सकती है।
नाना पाटेकर का ‘पहला प्यार रोटी’ वाला किस्सा आज उनके निधन के बाद एक बार फिर चर्चा में है। यह किस्सा उनके जीवन के उस दौर की याद दिलाता है, जब स्ट्रगल ही उनकी सबसे बड़ी सच्चाई थी। शायद यही वजह है कि नाना के जवाबों में अक्सर मजाक के साथ जिंदगी की कोई गहरी बात भी छिपी होती थी।
Read More: Nana Patekar Family: पत्नी से लेकर बेटों तक, जानिए नाना के परिवार में कौन-कौन था?


Download Android App
Download iOS App




