मध्य प्रदेश के राजगढ़ से चौकाने वाला मामले सामने आया है। जहां प्रेमी ने अपनी 17 साल कि नाबालिग प्रेमिका का सर धड़ से अलग कर जंगल में फेंक दिया गया है। पुलिस की जांच में पता चला है कि नाबालिग लड़की की हत्या उसी के प्रेमी अंकित मालवीय ने की थी। पुलिस ने बताया कि नाबालिग लड़की की हत्या के कुछ घंटे बाद ही उसके आरोपी अंकित की सड़क हादसे में मौत हो गई। बता दें कि ब्यावरा के जंगल से लड़की का शव बरामद किया गया। उसका सिर धड़ से लगभग 50 फीट दूर मिला।
सर काटकर फरार हुआ प्रेमी
पुलिस कि जांच में पता चला की आरोपी की पहचान अंकित मालवीय के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि लड़की आरोपी अंकित के साथ रिलेशनशिप में थी साथ ही नाबालिग अपनी प्रेमी से मिलने के लिए करेड़ी से राजगढ़ आई थी। मिलने के बाद युवक नाबालिग को जंगल में ले गया था।
ट्रक से टकराने के बाद मौत
राजगढ़ के एसपी अमित टोलनी ने अपनी जांच में बताया कि नाबालिग की हत्या के बाद आरोपी अंकित की सड़क हादसे में मौत हो गई है। आरोपी अंकित मालवीय अपनी मोटरसाइकिल से जंगल से निकला लेकिन एक ट्रक से टकराने के बाद उसकी मौत हो गई। जांच में बताया जा रहा है कि दोनों के बीच में कुछ कहासुनी हुई जिसके चलते आरोपी ने नाबालिग लड़की की हत्या कर दी। फिलहाल अभी इस हत्या की असली वजह पता चल नहीं पाया है।
नाबालिग 30 सितंबर से लापता थी
नाबालिग लड़की करेड़ी गांव में अपने मामा के घर रह रही थी। 30 सितंबर को नाबालिग कि लापता होने की खबर सामने आई थी। परिजनों ने राजगढ़ कोतवाली थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई जिसके बाद पुलिस ने उसकी तलाश शुरू करते हुए आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगाली।
2 साल से था रिलेशनशिप
पुलिस की जांच में पता चला कि लड़की जमोनिया गणेश गांव निवासी मालवीय के साथ बाइक पर बैठकर शमशेरपुरा की तरफ जाती दिखाई दी थी। सीसीटीवी फुटेज मिलने के बाद पुलिस ने युवक की भूमिका को लेकर भी जांच आगे बढ़ाई और उसकी गतिविधियों की जानकारी जुटानी शुरू कर दी। आरोपी अंकित मालवीय पीथमपुर की एक फैक्ट्री में काम करता था। साथ ही अंकित और नाबालिग करीब 2 साल से रिलेशनशिप में थे।


Download Android App
Download iOS App




