dhruv rathee in india : मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और SIR प्रक्रिया के खिलाफ विरोध अब दक्षिण भारत तक पहुंच गया है। बता दें आज कॉकरोच जनता पार्टी का बेंगलूरू के फ्रीडम पार्क में प्रदर्शन चल रहा है। इस बीच एक नाम सोशल मीडिया पर काफी तेजी से सुर्खियां बटोर रहा है वह है सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ध्रुव राठी।
यह पहली बार है कि जर्मनी से भारत आकर ध्रुव किसी प्रोटेस्ट में खुल कर सामने आए हैं। इससे पहले वह जर्मनी से सरकार के खिलाफ वीडियो बनाते रहे हैं। अब वह खुल कर मैदान में आ चुके हैं। इसके अलवा कथित फैक्ट चैकर जुबैर भी इस प्रदर्शन में शामिल हुए हैं।
हालांकि बड़ा सवाल प्रदर्शन की भीड़ को लेकर खड़े हो रहे हैं। धर्मेन्द्र प्रधान के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान जिस तरह की भीड़ देखी गई थी वैसी ओरगेनिक भीड़ यहां नदारद दिखाई दे रही है। प्रदर्शन में लेफ्ट संगठन दिखाई दे रहे हैं।
SIR के खिलाफ लगे नारे
प्रदर्शन की कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं जिसमें देखा जा सकता है कि मंच पर “SIR रद्द करो” और “ज्ञानेश कुमार गद्दी छोड़ो” के नारे लग रहे हैं।
CJP and Dhruv Rathee are protesting at Bengaluru’s Freedom Park to give Bangladeshis voting rights in India.
And some Indians who consider themselves revolutionaries are supporting such people. https://t.co/RYv0hfIpdN
— Vansh Arora (@BeelzebubJagga) October 8, 2026
प्रदर्शन में अभिनेता-कार्यकर्ता प्रकाश राज, ध्रुव राठी और सीजेपी संस्थापक अभिजीत दीपके की टीम मंच पर एक साथ नजर आ रहे हैं। ‘
सोशल मीडिया पर धुव राठी पर प्रतिक्रिया
एक तरफ जहां CJP द्वारा ज्ञानेश कुमार पर तीखा हमला बोला जा रहा है वहीँ दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर राय बंटी हुई नजर आ रही है। एक्स पर अमित कुमार सिन्धी नाम के यूजर ने इसे आम आदमी पार्टी और लेफ्ट के कार्यकर्ताओं का प्रोटेस्ट बताया, तो वहीं वंश अरोरा नाम के एक यूजर ने इसे बांग्लादेशियों के समर्थन का प्रदर्शन बताया।
बता दें, इस समय विपक्ष चुनाव आयोग की कथित अनियमितताओं के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहा है। एक तरफ जहां दिल्ली में विपक्षी पार्टियों के नेता औचक प्रदर्शन कर रहे हैं, वहीँ सीजेपी का प्लान 10 अक्टूबर को दिल्ली कूच करने का है।
यह भी पढ़ें – नागपुर के वाठोडा चौक पर चलती स्कूल बस में लगी भीषण आग, 40 बच्चों को खिड़कियों से निकालकर सुरक्षित बचाया


Download Android App
Download iOS App



