बिहार: भोजपुर-बक्सर विधान परिषद उपचुनाव में राजद की जीत

Summary :

पटना, 14 मई (आईएएनएस)। बिहार विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद गुरुवार को राजद के लिए एक अच्छी खबर मिली है। विधान परिषद के भोजपुर-बक्सर स्थानीय प्राधिकार निर्वाचन क्षेत्र के उपचुनाव में राजद के सोनू कुमार राय ने शानदार जीत हासिल की है। इस उपचुनाव में राजद के सोनू राय ने जदयू के कन्हैया प्रसाद को हराया। इस उपचुनाव में निर्णायक बढ़त के बाद से ही कार्यकर्ताओं ने मतगणना स्थल के बाहर जश्न मनाना शुरू कर दिया। इधर, पटना प्रदेश कार्यालय में भी कार्यकर्ताओं ने जीत को लेकर खुशियां मनाईं। एमएलसी राधा चरण सेठ की बिहार विधानसभा चुनाव जीत…

पटना, 14 मई (आईएएनएस)। बिहार विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद गुरुवार को राजद के लिए एक अच्छी खबर मिली है। विधान परिषद के भोजपुर-बक्सर स्थानीय प्राधिकार निर्वाचन क्षेत्र के उपचुनाव में राजद के सोनू कुमार राय ने शानदार जीत हासिल की है। इस उपचुनाव में राजद के सोनू राय ने जदयू के कन्हैया प्रसाद को हराया।

इस उपचुनाव में निर्णायक बढ़त के बाद से ही कार्यकर्ताओं ने मतगणना स्थल के बाहर जश्न मनाना शुरू कर दिया। इधर, पटना प्रदेश कार्यालय में भी कार्यकर्ताओं ने जीत को लेकर खुशियां मनाईं। एमएलसी राधा चरण सेठ की बिहार विधानसभा चुनाव जीत पर उन्होंने भोजपुर-बक्सर स्थानीय प्राधिकार सीट से त्याग पत्र दे दिया था। तभी से यह सीट रिक्त है, जिसके लिए उपचुनाव हुआ। इस विधान परिषद उपचुनाव में कुल छह उम्मीदवार चुनावी मैदान में भाग्य आजमा रहे थे।

एनडीए की ओर से नीतीश कुमार की पार्टी से कन्हैया प्रसाद चुनावी मैदान में हैं, जबकि महागठबंधन से राजद के सोनू कुमार राय चुनावी अखाड़े में हैं। 12 मई को इस उपचुनाव के लिए मतदान हुआ था। राजद की इस जीत को एनडीए के लिए एक झटका माना जा रहा है। इधर, राजद प्रदेश कार्यालय में भोजपुर-बक्सर स्थानीय प्राधिकार विधान परिषद के उपचुनाव में राजद के उम्मीदवार सोनू कुमार राय की जीत पर पार्टी नेताओं ने एक दूसरे को मिठाइयां खिलाकर जीत की खुशियां मनाई और भोजपुर और बक्सर के पंचायत प्रतिनिधियों तथा पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ लोगों को बधाई दी है।

इस अवसर पर राजद प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल ने कहा कि यह जीत लोकतंत्र पर जन प्रतिनिधियों के विश्वास और तेजस्वी यादव के प्रति पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के विश्वास को प्रकट करना लोकतांत्रिक प्रक्रिया की जीत है।

प्रदेश राजद के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने कहा कि जब भी बैलेट से चुनाव होगा, लोकतंत्र को मजबूती मिलेगी, क्योंकि तंत्र-मंत्र और मशीनरी मैनेजमेंट के सहारे जो लोकतांत्रिक प्रक्रिया को कमजोर करना चाहते हैं, उन्हें स्पष्ट रूप से यह बात समझ में आ जानी चाहिए कि जिसके साथ जनता होती है, जीत उसी की होती है। सभी को पता है कि विधानसभा चुनाव में भी राष्ट्रीय जनता दल को 143 सीटों पर बैलेट पेपर से बढ़त मिली थी और बाद में एनडीए ने किस तरह से मशीनरी और तंत्र-मंत्र के सहारे चुनाव जीता, यह सभी को पता है।

–आईएएनएस

एमएनपी/डीकेपी

(This content is sourced from a syndicated feed and is published as received. Punjab Kesari assumes no responsibility or liability for its accuracy, completeness, or content.)

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.