बिहार : बर्थडे पार्टी में डांसर को बुलाकर सामूहिक दुष्कर्म, चार आरोपी गिरफ्तार

Summary :

बिहारशरीफ, 1 नवंबर (आईएएनएस)। बिहार के नालंदा जिले के लहेरी थाना क्षेत्र में बर्थडे पार्टी के दौरान एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस के अनुसार, घटना शिवपुरी मोहल्ले की है, जहां 31 अक्टूबर को एक बर्थडे पार्टी का आयोजन किया गया था। पार्टी में कार्यक्रम प्रस्तुत करने के लिए एक युवती को बुलाया गया था, जो नर्तकी का काम करती है। नर्तकी उपलब्ध कराने वाले एक दलाल…

बिहारशरीफ, 1 नवंबर (आईएएनएस)। बिहार के नालंदा जिले के लहेरी थाना क्षेत्र में बर्थडे पार्टी के दौरान एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, घटना शिवपुरी मोहल्ले की है, जहां 31 अक्टूबर को एक बर्थडे पार्टी का आयोजन किया गया था। पार्टी में कार्यक्रम प्रस्तुत करने के लिए एक युवती को बुलाया गया था, जो नर्तकी का काम करती है। नर्तकी उपलब्ध कराने वाले एक दलाल के माध्यम से तय किराये पर कार्यक्रम के लिए बुलाया गया था।

पुलिस को रविवार की सुबह करीब सात बजे घटना की सूचना मिली। सूचना मिलते ही लहेरी थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि बर्थडे पार्टी में कुल आठ लोग शामिल थे। पुलिस के मुताबिक, पीड़िता ने अपने बयान में बताया कि कार्यक्रम के दौरान पार्टी में शामिल दो युवकों ने उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया।

इस दौरान वहां मौजूद अन्य लोगों ने भी आरोपियों का सहयोग किया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने तत्काल प्राथमिकी दर्ज कर विधिसम्मत कार्रवाई शुरू की। मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) के प्रावधानों के तहत अनुसंधान किया जा रहा है।

पुलिस ने बताया कि अनुसंधान के क्रम में अब तक इस कांड में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। मामले में अन्य अभियुक्तों की संलिप्तता की जांच की जा रही है और उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है।

पुलिस की टीम मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है, ताकि घटना में शामिल अन्य लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जा सके।

पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई अनुसंधान के आधार पर की जाएगी।

–आईएएनएस

एमएनपी/एमएस

(This content is sourced from a syndicated feed and is published as received. Punjab Kesari assumes no responsibility or liability for its accuracy, completeness, or content.)

IANS Agency

The Indo-Asian News Service (IANS) is a private news agency providing round-the-clock, in-depth coverage of politics, business, entertainment, and world affairs from India and South Asia.