एयर इंडिया के विमान से टकराया पक्षी

Summary :

NULL

मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह समेत 160 यात्रियों के साथ कल गुवाहाटी हवाई अड्डे पर उतर रहा एयर इंडिया का एक विमान पक्षी टकरा गया। विमान को सुरक्षित उतार लिया गया। यह विमान नई दिल्ली-गुवाहटी-इम्फाल उड़ान पर था। हादसे के बाद विमान को गुवाहाटी हवाई अड्डे पर रोक दिया गया और आगे की यात्रा करने वाले यात्री वहीं फंस गए। मुख्यमंत्री बीरेन ने शुक्रवार को ट्वीट में कहा, हमारे एयर इंडिया के विमान से पक्षी टकरा गया और विमान को आज सुरक्षित गुवाहाटी में उतारा गया।

एयर इंडिया के प्रवक्ता ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि उड़ान में 160 यात्री सवार थे। इंजीनियरों की टीम विमान का निरीक्षण कर ही। उन्होंने बताया कि पक्षी की टक्कर इतनी जोर कीथी कि विमान में छेद हो गया। विमान उस समय उतरने वाला था और पहिए खोल दिए गए थे। हालांकि, बीरेन ने अगले ट्वीट में गुवाहाटी हवाई अड्डे पर खराब और अक्षम प्रबंधन को लेकर एयर इंडिया की खिंचाई की।

उन्होंने लिखा कि गुवाहाटी हवाई अड्डे पर एयर इंडिया का प्रबंध इतना खराब और अक्षम है कि अभी तक, कई यात्री बिना भोजन और ठहरने की जगह के बिना विमान में ही अटके हैं। उन्होंने आगे ट्वीट किया एयर इंडिया के केवल तीन कर्मचारी यहां दिखाई दिए। एयरलाइन के अधिकारियों के अनुसार कल दोपहरबाद तक कोई और उड़ान भी संभंव नहीं है। एयर इंडिया के प्रवक्ता ने बताया, फंसे हुए यात्रियों की देखभाल के लिए एयरलाइंस ने अपनी तरफ से जिनता अच्छा हो सकता था वह किया।

अधिक जानकारियों के लिए बने रहिये पंजाब केसरी के साथ

Desk Team