भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने लोकसभा चुनाव के लिए नौ और उम्मीदवारों की सूची रविवार को जारी की। इसी के साथ पार्टी की तरफ से घोषित उम्मीदवारों की संख्या 306 पर पहुंच गई।
इनमें छह उम्मीदवार छत्तीसगढ़ के लिए और मेघालय, महाराष्ट्र एवं तेलंगाना के लिए एक-एक उम्मीदवार का नाम शामिल है।
पार्टी ने इससे पहले ऐलान किया था कि छत्तीसगढ़ से उसके नौ मौजूदा सांसदों को चुनावी मैदान में नहीं उतारा जाएगा। विधानसभा चुनावों में भगवा पार्टी को मिली करारी हार के बाद यह निर्णय किया गया था।
कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक सोमवार को, घोषणापत्र को दिया जायेगा अंतिम रूप
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह को उनके गृह निर्वाचन सीट राजनांदगांव से उतारा जाएगा या नहीं, इन अटकलों को विराम देते हुए भाजपा ने इस सीट के लिए संतोष पांडे का नाम आगे किया है।
पार्टी ने कोरबा से ज्योतिनंद दूबे, बिलासपुर से अरुण साव, दुर्ग से विजय बघेल और रायपुर से सुनील सोनी को चुनावी मैदान में उतारने की घोषणा की है।


Download Android App
Download iOS App



