केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद के नेतृत्व में बीजेपी के एक शिष्टमंडल ने बुधवार को चुनाव आयोग से मुलाकात की और पश्चिम बंगाल में स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिये प्रदेश को ‘संदेवदनशील राज्य’ घोषित करने की मांग की। बीजेपी शिष्टमंडल में रविशंकर प्रसाद के अलावा केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण, बीजेपी नेता भूपेन्द्र यादव, कैलाश विजयवर्गीय आदि शामिल थे।
आयोग से मुलाकात के बाद रविशंकर प्रसाद ने संवाददाताओं से कहा कि हमने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पश्चिम बंगाल को संवेदनशील राज्य घोषित करने की मांग की है। बीजेपी ने लोकसभा चुनाव के दौरान राज्य में केंद्रीय पर्यवेक्षक तैनात करने का आग्रह किया है। पार्टी ने कहा है कि बंगाल में हर बूथ पर अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती होनी चाहिए।
बीजेपी ने आयोग से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री के खिलाफ लगाये गए आरोपों पर संज्ञान लेने की मांग भी की। बीजेपी ने जोर दिया है कि ये आरोप गलत हैं।
राहुल गांधी के रक्षा दलालों से संबंध, दें सफाई : स्मृति ईरानी
गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल में सात चरणों में लोकसभा चुनाव कराए जाएंगे। निवार्चन आयोग ने हर चरण में पश्चिम बंगाल की सीटों पर चुनाव का ऐलान किया है। देश में सात चरणों में 11 अप्रैल से 19 मई तक मतदान होने के बाद 23 मई को मतगणना होगी।


Download Android App
Download iOS App



