West Bengal/Loksabha Election: बंगाल में लोकसभा चुनाव से पहले उपद्रव की घटनाओं पर लगाम कसने के लिए भारतीय जनता पार्टी ( BJP) ने इलेक्शन कमीशन के समक्ष सुरक्षा सम्बन्धी सवाल खड़े किये है। इसी मुदे को लेकर भारतीय जनता पार्टी के प्रतिनिधि मंडल ने चुनाव आयोग को लिखित शिकायत दी है।
Highlights :
- भाजपा के प्रतिनिधि मंडल ने चुनाव आयोग के समक्ष लिखित शिकायत दर्ज की
- पश्चिम बंगाल में उपद्रव व भयमुक्त माहौल में चुनाव कराने कि अपील की
- चुनाव आयोग ने शिकायत पर भाजपा को आश्वासन दिया है
प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव आयोग से कहा कि पश्चिम बंगाल में ऐसा वातावरण तैयार किया जाना चाहिए, जहां करोड़ मतदाता भय मुक्त, स्वतंत्र और निष्पक्ष तरीके से वोट डाल सकें।
मई 2022 न दोहराया जाए – तरुण चुघ
भाजपा महासचिव तरुण चुघ के मुताबिक उन्होंने इस संबंध में चुनाव आयोग को एक लिखित शिकायत दी है। शिकायत में कहा गया है कि पश्चिम बंगाल के मतदाताओं को यह विश्वास होना चाहिए कि वहां मई 2022 की पुनरावृति नहीं होगी। दरअसल, मई 2022 में टीएमसी के कार्यकर्ताओं के द्वारा ढेरों हिंसा की घटनाओं को अंजाम दिया गया था। इसलिए भाजपा इस चुनाव में भी ऐसे आपराधिक घटनाओं को लेकर आशंकित दिख रही है।
राज्य के सीएम ही दे रही धमकी
भाजपा ने अपनी शिकायत में कहा है कि पश्चिम बंगाल में टीएमसी पार्टी के कार्यकर्ता वोटर को धमकाने का काम कर रहे हैं। टीएमसी नेता ममता बनर्जी मुख्यमंत्री होने के नाते नागरिकों की सुरक्षा के लिए जिम्मेदार हैं, लेकिन, वह स्वयं ‘खेला होबे’ की संस्कृति की धमकियां खुलेआम दे रही हैं।
चुनाव आयोग ने दिया जांच और कार्यवाई का आश्वाशन
भाजपा के प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि वे चुनाव आयोग के पास अपील लेकर गए थे कि पश्चिम बंगाल में वोटर्स की रक्षा, सुरक्षा और स्वतंत्रता सुनिश्चित की जाए। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने कहा कि हमारे शिष्टमंडल ने ये सारी चिंताएं चुनाव आयोग के सामने रखी है। चुनाव आयोग ने इनकी जांच और कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।


Download Android App
Download iOS App



