भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने बिहार और कर्नाटक में नौ विधान परिषद(एमएलसी) सीटों के उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। बिहार की पांच और कर्नाटक की चार सीटों पर पार्टी ने उम्मीदवारों के नाम तय किए हैं।
बिहार की कोषी स्नातक सीट से एनके यादव, पटना शिक्षक एमएलसी सीट से नवल किशोर यादव, दरभंगा शिक्षक एमएलसी सीट से सुरेश राय, बिहार की तिरहुत और सारन शिक्षक सीट से क्रमश: नरेंद्र सिंह और चंद्रमा सिंह को पार्टी ने चुनाव मैदान में उतारा है।
इसी तरह पार्टी ने कर्नाटक की चार विधान परिषद सीटों के उपचुनाव के लिए भी उम्मीदवारों की लिस्ट घोषित की है। साउथ-ईस्ट स्नातक सीट से चिदानंद एम गौडा, वेस्ट स्नातक सीट से एसवी संकानुरू, नॉर्थ ईस्ट शिक्षक सीट से सशील जी नमोशी और बंगलौर शिक्षक एमएलसी सीट से पुट्टण्णा को पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है। राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह की ओर से यह सूचना जारी हुई है।


Download Android App
Download iOS App



