भाजपा ने तृणमूल कांग्रेस के चार नेताओं के खिलाफ बुधवार को चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई है। इन नेताओं में से दो कैबिनेट मंत्री हैं। इन पर मतदाताओं को धमकी देने और भयभीत करने का आरोप लग रहा है।
भाजपा के महासचिव जय प्रकाश मजूमदार ने कहा, ‘‘ हमने फिरहद हाकिम, रवींद्रनाथ घोष और तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं जितेंद्र तिवारी और अनुव्रत मंडल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। इन्होंने मतदाताओं को धमकी देकर और भयभीत करके आचार संहिता का उल्लंघन किया है।’
PM मोदी बोले- नाम लेकर गाली देने की हिम्मत नहीं तो ‘चौकीदार’ को कहते हैं चोर
उन्होंने कहा, ‘‘ इन चारों नेताओं को चुनाव प्रचार और प्रक्रिया से अलग रखना चाहिए।’’
मजूमदार ने कहा कि हाकिम की यह टिप्पणी, ‘‘ केंद्रीय बल आएंगे और चुनाव के बाद यहां से चले जाएंगे लेकिन मतदाता राज्य पुलिस की सुरक्षा में ही रहेंगे’ एक तरह से छुपे तरीके से मतदाताओं को दी गई चेतावनी है।’’
उन्होंने कहा कि इसी तरह से रवींद्रनाथ घोष और अनुव्रत मंडल भी मतदाताओं को धमकी दे रहे हैं। वहीं आसनसोल के मेयर और जितेंद्र तिवारी पर मतदाताओं को रिश्वत देने का आरोप लगाया गया है।


Download Android App
Download iOS App



