बीजेपी ने उत्तर प्रदेश के अपनी सहयोगी पार्टी ‘अपना दल (सोनेलाल)’ को उत्तर प्रदेश की मिर्जापुर समेत दो लोकसभा सीटें देने का फैसला किया है। अपना दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष पटेल ने शुक्रवार को बताया कि बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के साथ दिल्ली में हुई बैठक में अपना दल को दो सीटें देने पर सहमति बन गयी है।
आशीष पटेल ने कहा कि मिर्जापुर सीट एक बार फिर अपना दल को दी गयी है। पार्टी संरक्षक केन्द्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल यहां से दोबारा चुनाव लड़ेंगी। अनुप्रिया पटेल ने कहा कि शाह ने दूसरी सीट के लिये अपना दल को प्रतापगढ़, डुमरियागंज, रॉबर्टसगंज, फतेहपुर, इलाहाबाद और फूलपुर में से कोई एक सीट चुनने का विकल्प दिया है।
UP में अपना दल, सुहेलदेव समाज पार्टी से BJP का गठबंधन बना रहेगा, 73 प्लस’ सीटें जीतेंगे : केशव प्रसाद मौर्य
उन्होंने बताया कि दल दूसरी किस सीट पर चुनाव लड़ेगा, यह चार-पांच दिन में तय कर लिया जाएगा। गौरतलब है कि फतेहपुर सीट से साध्वी निरंजन ज्योति बीजेपी सांसद हैं जो इस वक्त केन्द्रीय खाद्य प्रसंस्करण राज्य मंत्री हैं।
मालूम हो कि वर्ष 2014 में बीजेपी के ही साथ मिलकर चुनाव लड़ने वाले दल को मिर्जापुर और प्रतापगढ़ लोकसभा सीटों पर जीत मिली थी। प्रतापगढ़ से उसके सांसद रहे हरिवंश सिंह ने अब दूसरी पार्टी बना ली है।


Download Android App
Download iOS App




