पुडुचेरी: अखिल भारतीय महिला कांग्रेस अध्यक्ष शोभा ओझा ने आज केंद्र की राजग सरकार पर अपने चुनावी वादों को पूरा करने में विफल रहने का आरोप लगाया और पार्टी कार्यकर्ताओं से इसे उखाड़ फेंकने की अपील की। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जन्मशती के अवसर पर महिला कांग्रेस की पुडुचेरी इकाई द्वारा यहां आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लेते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा नीत राजग सरकार झूठे वादों के जरिए सत्ता में आई और कांग्रेस की छवि धूमिल कर रही है।
उन्होंने केंद्र में मोदी नीत तानाशाह सरकार को उखाड़ फेंकने की पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा, ”केंद्र में भाजपा नीत सांप्रदायिक सरकार और युवाओं को रोजगार, महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने, विदेश से काला धन वापस लाने और मूल्य नियंत्रण जैसे चुनावी वादों को पूरा करने में विफल रही है।”
भाषा


Download Android App
Download iOS App



