तिरूवनंतपुरम: भाकपा ने आज आरोप लगाया कि वध के लिए मवेशियों की बिक्री पर केंद्र की अधिूसचना संघ परिवार के हिंदू राष्ट्र की साजिश का हिस्सा है। भाकपा महासचिव एस सुधाकर रेड्डी ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘संघ परिवार शाकाहार थोपने की कोशिश कर रहा है। यह उनकी हिंदू राष्ट्र साजिश का हिस्सा है।” उन्होंने कहा कि यह ‘बहुत अविवेकपूर्ण” फैसला है और पार्टी इसकी निंदा करती है। इस मुद्दे पर आंदोलन के लिए 31 मई को भाकपा सचिवालय की बैठक में चर्चा होगी।
यह आरोप लगाते हुए कि संघ परिवार समाज के भगवाकरण की कोशिश कर रहा, उन्होंने कहा कि क्या पढऩा है, क्या पहनना है और क्या बोला जाए और आखिर क्या खाया जाए, आरएसएस मुख्यालय में इसका फैसला हो रहा। उन्होंने कहा कि लोगों को इसे बर्दाश्त नहीं करना चाहिए और मुकाबला करना चाहिए। रेड्डी ने कहा देश के लोगों का बड़ा हिस्सा मवेशियों के मांस का सेवन करता है। केरल में करीब 90 प्रतिशत मांसाहारी हैं। कुछ राज्यों में 60-70 प्रतिशत लोग पशु मांस खाते हैं।
भाषा


Download Android App
Download iOS App



