अन्नामलाई कभी रहे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष, अब कर रहे बगावत? नई पार्टी बनाने की अटकलें तेज

Summary :

BJP Leader Annamalai : तमिलनाडु (Tamil Nadu) में भाजपा में सब ठीक नहीं चल रहा है. अटकलें हैं कि पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व पार्टी पोस्टर बॉय अन्नामलाई कुप्पुसामी (Annamalai) भाजपा छोड़ सकते हैं. सिर्फ छोड़ने की ही बात नहीं बल्कि कहा जा रहा है कि वह नए दल का भी ऐलान कर सकते हैं. हालांकि, अभी तक इन अटकलों पर अन्नामलाई ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है. मगर ख़ास यह कि यह चर्चाएं ऐसे समय पर हो रही है जब भाजपा अन्नामलाई को बड़ी भूमिका देने की योजना में थी. K Annamalai BJP : अन्नामलाई की नई पार्टी?…

BJP Leader Annamalai : तमिलनाडु (Tamil Nadu) में भाजपा में सब ठीक नहीं चल रहा है. अटकलें हैं कि पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व पार्टी पोस्टर बॉय अन्नामलाई कुप्पुसामी (Annamalai) भाजपा छोड़ सकते हैं. सिर्फ छोड़ने की ही बात नहीं बल्कि कहा जा रहा है कि वह नए दल का भी ऐलान कर सकते हैं. हालांकि, अभी तक इन अटकलों पर अन्नामलाई ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है. मगर ख़ास यह कि यह चर्चाएं ऐसे समय पर हो रही है जब भाजपा अन्नामलाई को बड़ी भूमिका देने की योजना में थी.

K Annamalai BJP : अन्नामलाई की नई पार्टी?

BJP Leader Annamalai
BJP Leader Annamalai (source : social media)

यह खबरें सूत्रों के हवाले से सामने आ रही हैं, जिसमें कहा जा रहा है कि अन्नामलाई भाजपा छोड़ने और नई पार्टी बनाने पर विचार कर रहे हैं. दरअसल, इसके संकेत उनके समर्थकों की सक्रियता से भी मिल रहे हैं, जो सोशल मीडिया पर पार्टी के नामों और झंडे की डिजाइन्स को लेकर पोस्ट कर रहे हैं. हालांकि, खुद अन्नामलाई ने इसे लेकर प्रतिक्रिया नहीं दी है.

Annamalai : क्या भाजपा से नाराज हैं अन्नामलाई?

BJP Leader Annamalai
BJP Leader Annamalai

गौरतलब है कि हाल ही में अन्नामलाई ने तीन भाषा मुद्दे को लेकर केंद्र सरकार से अलग रुख अपनाया था. उन्होंने क्लास 9 के छात्रों के लिए 3 लैंग्वेज पालिसी पर पार्टी लाइन से अलग राय रखी थी और अधिसूचना को वापस लेने का आग्रह भी किया था.

AIADMK के साथ गठबंधन पर भी थे नाराज

इसके अलावा कहा जा रहा है कि अन्नामलाई भाजपा के AIADMK के साथ गठबंधन के भी खिलाफ थे, हालांकि, तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में उन्होंने खुलकर एनडीए के लिए प्रचार किया था. खास बात है कि अन्नामलाई भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 11 अप्रैल 2025 को तमिलनाडु के प्रदेश अध्यक्ष पद से कार्यमुक्त किया गया था और नैनार नागेंद्रन को जिम्मेदारी दी थी. हाल में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा खास प्रदर्शन नहीं कर सकी थी. हालांकि अटकलों का बाजार गरम है, बताया यह भी जा रहा है कि भाजपा अन्नामलाई को नई जिम्मेदारी सौंप सकती है. अब सवाल यह कि क्या वे पार्टी में रहेंगे या भाजपा उन्हें रोक लेगी.

Rohit Singh

रोहित सिंह पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, समाज, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और शैक्षणिक लेख लिखने में दिलचस्पी रखते हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पोलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं।