मध्य प्रदेश के देवास जिले में राजनीति का बेहद गन्दा चेहरा उजागर होने का मामला सामने आया है। यहां, भारतीय जनता पार्टी के एक विधायक की गुंडागर्दी का वीडियो सामने आया है। वीडियो में बीजेपी विधायक चंपालाल देवड़ा शिवराज सिंह सरकार की पुलिस के एक कांस्टेबल को तमाचे जड़ते नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं, विधायक पर कांस्टेबल को जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है।
देवास की बागली सीट से विधायक चंपालाल देवड़ा पर आरोप है कि उन्होंने उदयनगर पुलिस स्टेशन में घुसकर कांस्टेबल की पिटाई की। विधायक के साथ उनका भतीजा और कुछ समर्थक भी मौजूद थे। आरोप है कि विधायक के भतीजे का कांस्टेबल से किसी बात पर विवाद हो गया था, जिसके बाद विधायक खुद थाने पहुंच गए और कांस्टेबल की पिटाई की। मारपीट का ये वीडियो सीसीटीवी में कैद हो गया है।
आरोप है कि विधायक चंपालाल देवड़ा अपने भतीजे और समर्थकों के साथ उदयनगर पुलिस स्टेशन में घुस गए और एक पुलिस कांस्टेबल को दनादन तीन तमाचे जड़ दिए। सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा है कि इस दौरान थाने के दूसरे स्टाफ मूक दर्शक बने रहे। वहीं थप्पड़ खाने वाला कांसटेबल भी चुपचाप खड़ा रहा।
आपको बता दे कि पुलिस कर्मी का एफआईआर में लिखित आरोप है कि विधायक और उनके साथी बोले कि यह उदयनगर है यहां हमारा राज चलता है,अपनी औकात में रहना वरना तुझको खत्म कर देंगे। दरअसल यह पूरा मामला विधायक के भतीजे से शुरू हुआ। बीती रात पहले तो विधायक का भतीजा थाने में घुसा।जब ड्यूटी पर तैनात आरक्षक संतोष इवनाती ने विधायक के भतीजे को समझाने की कोशिश की तो वह अपने विधायक चाचा का रौब दिखाकर अभद्र व्यवहार कर धमकी देकर चलता बना। लेकिन थोड़ी देर बाद ही थाने पहुंचे बागली के विधायक ने भी पुलिसकर्मी के साथ मारपीट, गाली गलौच कर उसे धमकी देना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं विधायक ने यहां तक कह डाला है कि ये उदयनगर है यहां हमारा राज चलता है, औकात में रहना नहीं तो खत्म करवा देंगे।इस मामले में पुलिस ने आरोपी MLA के खिलाफ तमाम लिखित आरोपों पर केस दर्ज जरूर कर लिया है।लेकिन फिलहाल पुलिस विधायक जी की गिरफ्तारी के सवाल पर इंवेस्टिगेशन के बाद आगे की कार्रवाई करने की बात कह रही है।
FIR दर्ज
इस घटना के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। हालांकि, पुलिस ने सारे सबूत और गवाह होने के बावजूद 12 घंटे बाद FIR दर्ज की है। FIR दर्ज होने के बाद से चंपालाल देवड़ा का मोबाइल फोन स्विच ऑफ है और उनका पता नहीं चल पा रहा है।
अधिक जानकारियों के लिए यहाँ क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



