मुंबई : सुनील छेत्री की अगुवाई वाली भारतीय टीम को इंटरकांटिनेंटल कप फुटबॉल टूर्नामेंट में न्यूजीलैंड के खिलाफ 1-2 से शिकस्त का सामना करना पड़ा लेकिन मुख्य कोच ने इसके लिये व्यक्तिगत गलतियों को जिम्मेदार ठहराया। इसके बाद मुख्य कोच स्टीफन कांस्टेनटाइन ने कहा कि व्यक्तिगत गलतियां हार का कारण बनी। भारत ने इससे पहले दो मुकाबलों में चीनी ताइपे को 5-0 और फिर कीनिया को 3-0 से शिकस्त दी लेकिन बीती रात उसका प्रदर्शन काफी लचीला रहा और टीम को टूर्नामेंट में पहली हार झेलनी पड़ी।
कांस्टेनटाइन ने कहा कि मूर्खतापूर्ण व्यक्तिगत गलतियों से टीम मैच गंवा बैठी। उन्होंने कहा कि देखिये, जब आप दो मैचों में 5-0 और 3-0 से जीतते हो तो, या तो आप आत्ममुग्ध हो गये। न्यूजीलैंड की टीम युवा है और वह काफी अनुशासित थी, उसने काफी अच्छा खेल दिखाया। हमने कुछ गलतियां की। हमने वैसी शुरूआत नहीं की जैसी पिछले दो मैचों में की थी।
हमारी मुख्य खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



