भाजपा विधायक के विवादित बोल, कहा- सपना को अपना बना लें राहुल

Summary :

सुरेंद्र ने कहा राहुल ने अपनी कुल परम्परा को आगे बढाया है। उनकी मां भी इटली में इसी पेशे से थी। सपना को भी उन्होने अपना बना लिया। मै उन्हे धन्यवाद दूंगा।

लोकसभा चुनाव में माहौल अपने पक्ष में करने के लिये राजनीतिक दलों के बीच मची होड़ के बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक विधायक ने संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) अध्यक्ष सोनिया गांधी को लेकर विवादित बयान दिया है।

बलिया में बैरिया क्षेत्र के विधायक सुरेंद्र सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ है जिसमें उन्होने सपना चौधरी को कांग्रेस में शामिल होने को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुये कहा है, ”राहुल जी ने अपनी कुल परम्परा को आगे बढाया है। उनकी मां भी इटली में इसी पेशे से थी। सपना को भी उन्होने अपना बना लिया। मै उन्हे धन्यवाद दूंगा कि राहुल जी सपना को अपना बनाकर अपनी नई राजनीतिक पारी की शुरूआत करें।”

Surendra Singh

भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह बोले- ‘रोज फेशियल करवाती हैं मायावती, रंगवाती हैं बाल’

उन्होंने आगे कहा कि इन सब में सबसे अच्छी बात है सास और बहु एक ही पेशे और कल्चर से रहेंगी। सुरेंद्र सिंह इससे पहले भी कई बार विवादित बयान देकर सुर्खियां बटोर चुके हैं। उन्होने कहा था कि 2019 का लोकसभा चुनाव ‘इस्लाम बनाम भगवान’ होने जा रहा है। ‘भारत बनाम पाकिस्तान’ होने जा रहा है। भारत के लोगों को निर्णय लेना है कि इस्लाम जीतेगा या फिर भगवान जीतेगा।

उन्नाव के भाजपा विधायक कुलदीप सिह सेंगर के बचाव को लेकर उनके बोल थे ”मनोवैज्ञानिक नजरिये से देखें तो तीन बच्चों की मां के साथ कोई भला दुष्कर्म कैसे कर सकता है। ये विधायक कुलदीप सेंगर के ख़लिफ साजिश है। विधायक की पत्नी ने भी कहा है कि लड़की झूठ बोल रही है। कोई बलात्कार नहीं हुआ है। दोनों का नार्को टेस्ट करा लिया जाए, सच सामने आ जाएगा।

Desk Team