BJP सांसद हेमा मालिनी ने आयुष्मान योजना को लेकर संसद में उठाए सवाल

Summary :

आयुष्मान योजना में सुधार की मांग, हेमा मालिनी ने संसद में उठाए सवाल

बीजेपी सांसद हेमा मालिनी ने लोकसभा में आयुष्मान योजना पर सवाल उठाए, उन्होंने कहा कि आयुष्मान कार्ड होने के बाद भी लोगों को इलाज के लिए पैसे देने पड़ते हैं और अस्पतालों में बेड की कमी है। स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने जवाब में कहा कि आयुष्मान भारत दुनिया का सबसे बड़ा हेल्थ प्रोग्राम है और इससे 63 करोड़ लोगों को फायदा हो रहा है।

jp nadda

लोकसभा में बीजेपी की सांसद हेमा मालिनी ने आयुष्मान योजना को लेकर कई सवाल उठाए। मथुरा से सांसद हेमा मालिनी ने कहा कि आयुष्मान कार्ड होने के बाद भी लोगों को पैसे देकर क्यों इलाज करवाना पड़ रहा है, अस्पतालों में बेड की भी कमी है। इस आरोप के बाद स्वस्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि आयुष्मान भारत लगभग 63 करोड़ लोगों को फायदा पहुचांता है। यह दुनिया का सबसे बड़ा हेल्थ प्रोग्राम है।

न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट ने शुरू की In-House Investigation

हेमा मालिनी ने स्वस्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना बेहतर सुविधा देता है लेकिन फिर भी इसमें कुछ शिकायतें है। लोगों के पास आयुष्मान कार्ड होने के बाद भी बेड की कमी से जूझना पड़ता है। उन्होंने सवाल पूछते हुए कहा कि मातृ एवं शिशु स्वास्थय, बीमारियों का खत्मा और स्वस्थ देखभाल की बुनियादी ढांचे में देश की क्या प्रगति हुई है।

जेपी नड्डा का जवाब

इस सवाल का जवाब देते हुए जेपी नड्डा ने कहा कि आयुष्मान योजना से स्वस्थ देखभाल में सुधार हुआ है। साथ ही इसने ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को अधिक फायदा पहुचांया है। इस योजना में लगभग 5.19 लोगों को कॉन्ट्रैक्ट पर रखा गया है। उन्होंने यह भी बताया कि मृत्यु 2014-16 में 130 से कम होकर 2018-19 में 97 लाख जीवित जन्म हो गया है। शिशु मृत्यु 2014 में 1000 जीवित जन्मों पर 39 से घटकर प्रति 1000 जीवित जन्मों पर साल 2020 में 28 हो गया है।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।